Raju Srivastav passes away: राजू श्रीवास्तव के निधन से फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़, ट्विटर पर कॉमेडियन को लोग ऐसे कर रहे याद
Raju Srivastav passes away: अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही कई बार कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के होश में आने और सेहत में सुधार आने की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा था कि बीते कई दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था। उनकी हालत में लगातार गिरावट आ रही थी ऐसे में डॉक्टरों ने उनके घर वालों से भी उनका मिलना बंद कर दिया था।
नई दिल्ली। कॉमेडी जगत में अपने नाम का सिक्का जमाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। 42 दिनों से राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। इतने दिनों तक चले इलाज के बाद आखिरकार मौत से कॉमेडियन जंग हार गए। जानकारी के लिए बता दें कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही कई बार कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के होश में आने और सेहत में सुधार आने की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा था कि बीते कई दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था। उनकी हालत में लगातार गिरावट आ रही थी ऐसे में डॉक्टरों ने उनके घर वालों से भी उनका मिलना बंद कर दिया था।
बता दें, 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव बेहोश होकर गिर पड़े थे। रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते वक्त अचानक राजू श्रीवास्तव के सीने में दर्द हो गया और वो ट्रेडमिल पर ही गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में एडमिट करवाया गया था। इसके बाद वो करीब 42 दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे।
Comedian Raju Srivastava passes away in Delhi at the age of 58, confirms his family.
He was admitted to AIIMS Delhi on August 10 after experiencing chest pain & collapsing while working out at the gym.
(File Pic) pic.twitter.com/kJqPvOskb5
— ANI (@ANI) September 21, 2022
फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन की जानकारी सामने आने के बाद से ही टीवी चैनलों और सोशल मीडिया लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। कॉमेडियन के फैंस पर टूटे इस दुख के पहाड़ से वो काफी निराश हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यूजर राजू श्रीवास्तव के निधन पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं।
#RIP Raju Srivastava Ji.. ?You made us laugh during our childhood.. Thanks for all the entertainment over the years.. pic.twitter.com/2z5SuVWzit
— Pankaj Mahadik (@PaNkAjMAHADIK) September 21, 2022
RIP Raju Srivastava ?
The man who introduced india to the world of standup comedy and dominated the field in late 2000s and early 2010s.
RIP Legend ?? pic.twitter.com/hKkHq7zSn9
— Jayesh Patel (@jayeshforreal3) September 21, 2022
RIP LEGEND #rajusrivastava. Will always cherish this evening. Thanks for the entertainment and inspiring a generation of comedians.? pic.twitter.com/DNxckkCIQn
— Vipul Goyal (@HumorouslyVipul) September 21, 2022
Kalyuga is cruel. Our dear #RajuSrivastava who made everyone laugh all his life is no more. We lost a great human being. I have a special attachment with Raju. You left us too soon. Will miss you. Om Shanti ?? pic.twitter.com/BrivdSqjLe
— Filmmaker Maneesh (@TheManeeshShow) September 21, 2022
Gone too soon, too far?
RIP #RajuSrivastava. pic.twitter.com/vwtGS0Qfwg
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) September 21, 2022
End of an Era! #RajuSrivastava has passed away. He was earlier declared brain dead.
Nobody can match the humor level of Raju Shrivastava. No double meaning jokes, no abusive words. He was the best stand up comedian in Indian history.
May the departed soul Rest in Peace.
— Akshat Saraf (@AkshatSaraf) September 21, 2022
कुछ ऐसा है राजू श्रीवास्तव का वर्कफ्रंट
बात करें राजू श्रीवास्तव के वर्कफ्रंट की तो कॉमेडियन इस वक्त भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं। छोटे पर्दे पर वो ‘गजोधर भइया’ के नाम से भी विख्यात हैं। बतौर उनको पहचान ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के जरिए मिली। इसके साथ ही नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने में यूपी सरकार की तरफ से वो अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।