Rahat Fateh Ali Khan: नशे में धुत ये कैसी हरकत करते दिखे पाक के फेमस सिंगर!, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बनाया मखौल
Rahat Fateh Ali Khan: आज भी भारत में राहत फतेह अली खान, आतिफ असलम और तमाम पाकिस्तानी सिंगर्स को खूब पसंद किया जाता हैं। हालांकि अब राहत फतेह अली खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो नशे में झूमते दिख रहे हैं।
नई दिल्ली।भले ही पाकिस्तान और भारत के रिश्ते शुरुआती दौर से ही सही नहीं रहे हैं लेकिन फिर भी भारत ने कला को बहुत सम्मान दिया है। इसलिए आज भी भारत में राहत फतेह अली खान, आतिफ असलम और तमाम पाकिस्तानी सिंगर्स को खूब पसंद किया जाता हैं। हालांकि अब राहत फतेह अली खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो नशे में झूमते दिख रहे हैं। वीडियो में सिंगर इतने ज्यादा नशे में हैं कि वो अपने मैनेजर का नाम भी भूल गए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स राहत फतेह अली खान का मजाक बनाते भी दिख रहे हैं।
यूजर्स ले रहे मजे
दरअसल सिंगर वीडियो में अपने चाचा उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के मैनेजर को मेरी जान..मेरी जान कह रहे हैं। वीडियो में वो ठीक से शब्दों को बोल भी नहीं पा रहे हैं। वो कह रहे है कि ये मेरी जान है और इससे कोई भी न टकराए…। वीडियो में सिंगर ब्लैक शॉट्स और शर्ट में दिख रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर सिंगर का मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- लगा है इन्हें हल्का-हल्का सुरूर हो गया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- चढ़ी मुझे यारी तेरी ऐसी…जैसी तारू देसी। ऐसे तमाम तरह के कमेंट से पोस्ट भरा हुआ हैं। बता दें कि हाल ही में सिंगर ने सोशल मीडिया पर चाचा उस्ताद नुसरत फतेह अली खान को 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
Lagta hai usey halka halka suroor hogaya ??
— aribahت (@aurAribah) August 17, 2022
Chadhi mujhe yaari teri aisi, jaise daaru hai desi
— tasneem (@tasneemagic99) August 17, 2022
Toot e siah zyada pee nay k asraat
— Ñâvēēḏ Âhmèḏ (@hamdani120) August 16, 2022
Yeh tun hai
— rizwan (@sheikh_rizwan) August 16, 2022
P rkhi ha isny
— K. (@mwkha123) August 16, 2022
वायरल हो रहा वीडियो
राहत फतेह अली खान का ये वीडियो सामने आने के बाद कई लोग तो इनके इस अवतार को पहचान भी नहीं पा रहे हैं। गौरतलब है कि राहत फतेह अली खान ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी हैं। उन्होंने कैसा ये इश्क है, आफरीन-आफरीन, तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, जरूरी था, सजदा, जिया धड़क-धड़क जाए, नैना ठग लेंगे, अंखियां जैसे तमाम सुपरहिट्स सॉन्ग को अपनी आवाज दी हैं।