newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

GodFather Twitter Review: फैंस को भा गई सलमान-चिरंजीवी की जोड़ी, दोनों मेगास्टार को साथ देख बन गया दिन

GodFather Twitter Review: फिल्म आज यानी 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘बॉस इज बैक’ और गॉडफादर ट्रेंड कर रहा है।

नई दिल्ली। आज विजयदशमी के मौके पर साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। विजयदशमी पर  सुपरस्टार चिरंजीवी की गॉडफादर फिल्म रिलीज हो गई है। फिल्मों को लेकर फैंस का रिएक्शन जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर छाए ट्वीट्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म फैंस को कितनी भा गई है। फिल्म को कई अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है। खास बात ये है कि फिल्म में चिरंजीवी के साथ सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आज फिल्म रिलीज हो चुकी है तो चलिए जानते हैं कि फिल्म को लेकर फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

आज रिलीज हो चुकी है फिल्म

फिल्म आज यानी 5 अक्टूबर को  सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘बॉस इज बैक’ और गॉडफादर ट्रेंड कर रहा है। फैंस सलमान और चिरंजीवी की केमिस्ट्री देख काफी खुश हैं। खुश होना भी लाजमी है क्योंकि एक स्क्रीन पर दो  गॉडफादर को देखने का मौका पहली बार जो मिला है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-‘बॉस इज बैक विद गॉडफादर। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सलमान और चिरंजीवी को एक साथ देख मन खुश हो गया। एक अन्य यूजर ने लिखा-‘फिल्म में भाई के कैमियो ने चार-चांद लगा दिए…यही वजह है कि हम उन्हें बाप ऑफ मास कहते हैं।

 

फैंस को भा गया सलमान का कैमियो

बता दें कि इस फिल्म का निर्माण जयम मोहनराजा ने किया है। फिल्म में लीड रोल में चिरंजीवी हैं। फिल्म में चिरंजीवी को जबरदस्त स्वैग में देखा गया है और फैंस को एक्टर का स्वैग काफी पसंद भी आ रहा है। सोशल मीडिया पर तैरते कमेंट फैंस की फीलिंग्स को अच्छे से बयां कर रहे हैं।गौरतलब है कि अब बॉलीवुड और साउथ के एक्टर को साथ-साथ देखा जा रहा है। फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज के वक्त खुद मेगास्टार डायरेक्टर एसएस राजामौली ने प्रमोशन की कमान संभाली थी।