newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन डायरी : फरहान अख्तर और शिबानी ने बनाया पास्ता

देश में जब से लॉकडाउन लगा है कई बॉलीवुड सितारों के अलग ही टैलेंट देखने को मिले हैं। कोई पेंटिंग कर अपना मन बहला रहा है तो कोई गिटार बजा रहा है। इस बीच कई सेलेब्स की कुकिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी कड़ी में अब नाम जुड़ गया है शिबानी दांडेकर का जो पहली बार पास्ता बना रही हैं।

नई दिल्ली। देश में जब से लॉकडाउन लगा है कई बॉलीवुड सितारों के अलग ही टैलेंट देखने को मिले हैं। कोई पेंटिंग कर अपना मन बहला रहा है तो कोई गिटार बजा रहा है। इस बीच कई सेलेब्स की कुकिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी कड़ी में अब नाम जुड़ गया है शिबानी दांडेकर का जो पहली बार पास्ता बना रही हैं।

शिबानी के कैमरामैन बने फरहान

शिबानी ने लॉकडाउन के बीच कुकिंग में हाथ आजमाया है। वो किचन में पास्ता बना रही हैं और उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर फरहान अख्तर वीडियो बना रहे हैं। वो शिबानी के कैमरामैन बन गए हैं। अब उसी वीडियो को शेयर करते हुए शिबानी मजेदार कैप्शन लिखती हैं जिसको पढ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने ये पास्ता कैसा बनाया है।

शिबानी लिखती हैं- कोई किचन में इतना बुरा कैसे हो सकता है। मैं मशरूप, प्याज के साथ पास्ता बना रही हूं। मैने पहले भी कई बार बनाया है लेकिन फिर भी ये इतना अच्छा नहीं बन पाता। मेरी किचन असिस्टेंट और कैमरामैन को शुक्रिया।

वैसे वीडियो में बीच-बीच में शिबानी और फरहान की जुबानी जंग भी खूब हंसा रही है क्योंकि फरहान उनकी टांग खींच रहे हैं और शिबानी मजेदार जवाब दे रही हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले भी शिबानी ने कुकीज बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने उसका पूरा वीडयो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंनें अपने उस अनुभव को ही फ्लाप बता दिया था।