newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress Rally in Jaipur: ‘देश हिंदुओं का है, हिंदुत्ववादियों का नहीं’, राहुल गांधी के बयान पर अशोक पंडित ने ऐसे दिया करारा जवाब

Congress Rally in Jaipur: अशोक पंडित ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, ”क्या यह बयान राजनेताओं द्वारा हाल ही में दिए गए सांप्रदायिक बयानों में से एक नहीं है। क्या उनका मतलब है कि यह देश ईसाइयों, मुस्लिमों और अन्य धर्मों का नहीं है। क्या तथाकथित धर्मनिरपेक्षतावादी राहुल गांधी के इस गैरजिम्मेदाराना बयान का जवाब देंगे?

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर ऐसा कुछ ना कुछ बोल देते है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ जाते है। इसी क्रमी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के जयपुर में एक रैली को संबोधित करते ऐसा बयान दे डाला। जिसके बाद वो बुरी तरह से घिर गए है। दरअसल राहुल गांधी ने जयपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान राहुल गांधी ने हिंदुत्ववादी और हिंदुओं पर बयान दिया। भाजपा पर प्रहार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, साल 2014 से ही देश पर हिंदुत्ववादियों का राज है, लेकिन अब हिंदुओं को वापस लाना पड़ेगा। वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित की प्रतिक्रिया सामने आई है।

राहुल गांधी के बयान पर अशोक पंडित ने पलटवार किया है। अशोक पंडित ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, ”क्या यह बयान राजनेताओं द्वारा हाल ही में दिए गए सांप्रदायिक बयानों में से एक नहीं है। क्या उनका मतलब है कि यह देश ईसाइयों, मुस्लिमों और अन्य धर्मों का नहीं है। क्या तथाकथित धर्मनिरपेक्षतावादी राहुल गांधी के इस गैरजिम्मेदाराना बयान का जवाब देंगे?

लोगों की प्रतिक्रिया-

वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमकर खरी खोटी सुना डाली। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर पप्पू  और #हिन्दू_हूँ_हिंदुत्ववादी_नहीं तेजी से ट्रेंड करने लगा।

बता दें कि राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस ने महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया था। इस रैली में देश के कई राज्यों के बड़े-बड़े कांग्रेसी नेता शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सोनिया गांधी समेत राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी जबसभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला। हालांकि हर बार की तरह राहुल गांधी ने मंच से कुछ ऐसा बोला जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के लिए हंसी का बहाना बन गया।