newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Year Ender 2022: पहले पत्नी, फिर बेटे और अब परम मित्र…..धीरे-धीरे करके सबने छोड़ा इस साल जेठा लाल का साथ

Year Ender 2022: आखिर इतने सालों से इस शो ने ना जाने कितनों को गुदगुदाया हैं। हालांकि, यह साल दर्शकों के लिए थोड़ा निराशाजनक भी रहा क्योंकि इस शो के कई कैरेक्टर ने इस साल शो को छोड़ दिया जिसके बाद दर्शक काफी दुखी भी हुए थे। आइए हम आपको बताते हैं कौन- कौन इस शो को अलविदा कह चुका हैं-

नई दिल्ली। टीवी जगत की बात करें तो तारक मेहता एक ऐसा धारावाहिक हैं जिसे छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई देखता हैं। इस शो को ना जाने कितने सालों से देखा और पसंद किया जा रहा है। यह शो में कॉमेडी, ड्रामा, प्यार सब कुछ हैं। यह पहला शो हैं जिसके हर एक कैरेक्टर को दर्शक पसंद करते हैं और उनसे रिलेट कर पाते हैं। कौन से कैरेक्टर का कौन सा डायलॉग हैं हर कोई आपको बता देगा। आखिर इतने सालों से इस शो ने ना जाने कितनों को गुदगुदाया हैं। हालांकि, यह साल दर्शकों के लिए थोड़ा निराशाजनक भी रहा क्योंकि इस शो के कई कैरेक्टर ने इस साल शो को छोड़ दिया जिसके बाद दर्शक काफी दुखी भी हुए थे। आइए हम आपको बताते हैं कौन- कौन इस शो को अलविदा कह चुका हैं-

राज अनादकट-

राज अनादकट शो में एक अहम रोल अदा कर रहे थे। दरअसल यह टप्पू के रोल में दिखाई पड़ रहे थे। सबसे नटखट बच्चे के रोल में इन्हें दिखाया गया। यह टप्पू सेना के लीडर के रोल में दिखाए गए।

निधि भानुशाली-

टप्पू सेना की जान सोनू इस शो को अलविदा कह चुकी हैं। सोनू का कैरेक्टर इस शो के लिए काफी अहम था क्योंकि सोनू और टप्पू सेना की शरारत हर किसी को याद आती हैं।

मोनिका भदौरिया-

मोनिका भदौरिया तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की सबसे फनी कैरेक्टर हैं। दर्शक को जेठा लाल और बावरी का कैरेक्टर काफी पसंद आता था। दर्शक जेठा और बावरी की नोकझोक को काफी मिस करते हैं।

शैलेश लोढ़ा-

शैलेश लोढ़ा इस शो में तारक मेहता का रोल निभा रहे थे। इसमें एक्टर को काफी बुद्धिमान व्यक्ति दिखाया गया हैं। और जेठा लाल के खास मित्र भी थे जो समय-समय पर जेठा लाल की मुसीबत से निकलने से मदद करते थे। जेठा और तारक मेहता की दोस्ती को सभी पसंद करते थे।

नेहा मेहता-

नेहा मेहता अंजली के रोल में दिखाई देती थी जिनके डाइट फूड से तारक मेहता हमेशा परेशान रहते थे लेकिन जेठा लाल उनको हमेशा अंजली भाभी से बचकर जंक फूड खिलाते और मेहता साहब को फसा देते थे।

गुरुचरण सिंह सोढ़ी-

गुरुचरण सिंह सोढ़ी यानी सोढ़ी साहब जो हमेशा एनर्जेटिक अंदाज में दिखाई देते थे और हमेशा पीने की और पार्टी की बात करते रहते थे।

घनश्याम नायक-

नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक जिनकी कोरोना काल के समय मृत्यु हो गई थी। जिससे उनके जेठा लाल को सैलरी बढ़ाने को लेकर बातों को हम मिस कर रहे हैं।