
नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के मून मिशन चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3) को चांद की सतह पर लैंड करने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। ऐसे में आज दुनियाभर की नजर इंडियन स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग पर है। एक तरफ जहां इसरो के इस मून मिशन का कथित तौर पर मजाक उड़ाने वाले एक्टर प्रकाश राज की देशभर में किरकिरी हो रही है। तो वहीं कुछ बॉलीवुड एक्ट्रर्स ऐसे भी हैं जिन्होनें भारत के मून मिशन पर अपनी ख़ुशी जाहिर की है। यही नहीं वो चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देखने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं चंद्रयान-3 को लेकर किस बॉलीवुड सितारे ने क्या कहा !
Chandrayaan-3 Mission:
Here are the images of
Lunar far side area
captured by the
Lander Hazard Detection and Avoidance Camera (LHDAC).This camera that assists in locating a safe landing area — without boulders or deep trenches — during the descent is developed by ISRO… pic.twitter.com/rwWhrNFhHB
— ISRO (@isro) August 21, 2023
एक्ट्रेस करीना कपूर ने चंद्रयान- 3 को लेकर कहा कि वो किसी भी दूसरे भारतीय की तरह चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने का ‘बेसब्री से’ इंतजार कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग देखने का भी प्लान बना रखा है। साथ ही करीना ने ये भी कहा कि ये पूरे देश के लिए गर्व का पल है।
Watch: एक दिन और…चांद पर होगा हिंदुस्तान, एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने चंद्रयान-3 को लेकर दी प्रतिक्रिया, सुनिए क्या कहा? @romanaisarkhanhttps://t.co/smwhXUROiK #Chandrayaan3Mission #Chandrayaan3 #ISRO #India pic.twitter.com/FRDtlG8QdU
— ABP News (@ABPNews) August 22, 2023
इसके अलावा एक्टर अभिषेक बच्चन ने कहा कि- ‘बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं, 23 तारीख को शाम 6:30 बजे मून लैंडिंग होने जा रहा है। छाती गर्व से चौड़ी हो गई है क्योंकि हमारा स्पेस प्रोग्राम मून तक पहुंच गया है।
Chandrayaan-3 Mission:
🇮🇳Chandrayaan-3 is set to land on the moon 🌖on August 23, 2023, around 18:04 Hrs. IST.
Thanks for the wishes and positivity!
Let’s continue experiencing the journey together
as the action unfolds LIVE at:
ISRO Website https://t.co/osrHMk7MZL
YouTube… pic.twitter.com/zyu1sdVpoE— ISRO (@isro) August 20, 2023
आपको बता दें कि, चंद्रयान- 3 के 23 अगस्त को शाम छह बजकर करीब चार मिनट पर चंद्रमा की सतह को छूने की उम्मीद है। चंद्रयान- 3 को 14 जुलाई को भारत के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से इसरो ने रवाना चांद की यात्रा के लिए रवाना किया था।