नई दिल्ली। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी सुर्खियों में है जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारों तक का जमघट देखने को मिला। इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के खान यानी सलमान खान और शाहरुख खान को साथ देखा गया। दोनों स्टार्स को पार्टी में खूब बातचीत करते हुए देखा गया। इससे पता चलता है कि दोनों के बीच की दूरियां अब कम होने लगी हैं। वहीं पार्टी में करण कुंद्रा अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ नजर आए। पार्टी में शहनाज गिल भी पहुंची। इसके अलावा हिना खान, सलमान खान के पिता सलीम खान,मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू, मीका सिंह समेत कई स्टार्स को देखा गया।
शहनाज ने लूट ली पार्टी की सारी लाइमलाइट
बता दें कि हर साल बाबा सिद्दीकी एक बड़ी इफ्तार पार्टी थ्रो करते हैं जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स को देखा जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला। पार्टी में सबसे ज्यादा सुर्खियां करण- कुंद्रा और शहनाज गिल ने बटोरी। शहनाज गिल व्हाइट पटियाला सूट में पार्टी में पहुंची। जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी ईयररिंग कैरी किए जो उनकी ड्रेस के साथ परफेक्ट तरीके से मैच कर रहे थे। पार्टी में सलमान और शहनाज के बीच की खास बॉन्डिंग भी देखने को मिली। बता दें कि शहनाज गिल सलमान खान की फेवरेट कंटेस्टेंट रही हैं। बिग बॉस में सलमान खान ने एक्ट्रेस को काफी सपोर्ट किया था। अपनी फोटोज की वजह से ही शहनाज गिल ट्विटर पर ट्रैंड भी कर रही हैं।
View this post on Instagram
हाथों में हाथ डाले दिखे करण-तेजस्वी
अब बात करते हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की, जो हाथों में हाथ डाले इफ्तार पार्टी में पहुंचे। पार्टी में तेजस्वी एक खूबसूरत गोल्डन हैवी लहंगा पहने नजर आईं। जबकि करण कुंद्रा व्हाइट आउटफिट में नजर आए। दोनों एक साथ बहुत ही प्यारे लग रहे थे। दोनों ने मीडिया के सामने एक साथ कई प्यारे-प्यारे पोज भी दिए। इसके अलावा पार्टी में शिल्पा शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सना खान, कॉमेडियन अभिषेक कपूर अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आए।
View this post on Instagram