YRKKH 29 March 2022: कीचड़ में लोट-पोट होकर एक साथ होली खेलेगा गोयनका-बिरला परिवार, खास होगा आज का एपिसोड

YRKKH 29 March 2022: अब आपको आने वाले एपिसोड में होली के रंग बिरंगे कलर भी देखने को मिलेंगे। इससे पहले आपने देखा कि अभि जासूस से कहता है कि वो पता लगाए कि मां मंजरी के एक्सीडेंट के पीछे किसका हाथ है। आरोही दोनों की बातें सुन लेती है और बुरी तरीके से बौखला जाती है। वहीं आप देखेंगे कि सगाई समारोह में अनुपमा शामिल होती है तो उसकी उम्र और शादी को लेकर हर्षवर्धन सवाल करता है। हालांकि अनुपमा सभी सवालों का जवाब देती है

Avatar Written by: March 29, 2022 12:57 pm

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में फाइली अक्षरा और अभिमन्यु की सगाई हो चुकी है। अब आपको आने वाले एपिसोड में होली के रंग बिरंगे कलर भी देखने को मिलेंगे। इससे पहले आपने देखा कि अभि जासूस से कहता है कि वो पता लगाए कि मां मंजरी के एक्सीडेंट के पीछे किसका हाथ है। आरोही दोनों की बातें सुन लेती है और बुरी तरीके से बौखला जाती है। वहीं आप देखेंगे कि सगाई समारोह में अनुपमा शामिल होती है तो उसकी उम्र और शादी को लेकर हर्षवर्धन सवाल करता है। हालांकि अनुपमा सभी सवालों का जवाब देती है।

yeh rishta kya kehlata hai

अक्षरा होली खेलने से करेगी इनकार

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गोयनका सगाई के फंक्शन के बाद बिरला को होली साथ सेलिब्रेट करने के लिए इनवाइट करते हैं। हर्ष गोयनका से कहता है कि वो अलग तरह से होली खेलते हैं और उन्हें रंग पसंद नहीं हैं। अखिलेश मनीष से कहता है कि बिरला बहुत बोरिंग हैं। सुहासिनी कहती हैं कि भले ही वो लोग होली न खेलें लेकिन वे एक अनुष्ठान करने के लिए उनसे मिलने जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ अभि को होली खेलना बहुत पसंद होता जबकि अक्षरा होली नहीं खेलती है। वहीं दूसरी तरफ  देर रात आरोही दुर्घटना की घटना का सपना देखती है और नींद में बेचैन हो जाती है। वहीं आरोही कहती है कि वो प्लीज किसी को इस बारे में ना बताए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ?✨????????✨? (@_harshad.pranali_)


गोयनका हाउस में कीचड़ की होली

होली के दिन बिरला गोयनका हाउस पहुंचते हैं जहां वो मनीष और बाकी लोगों को देखकर हैरान हो जाते हैं। गोयनका परिवार के सभी लोग होली के रंगों में रंगे रहते हैं। बिरला को ये देखकर अच्छा नहीं लगता है। सभी लोग कीचड़ में उतरकर होली खेलना शुरू कर देते हैं।अभिमन्यु, नील मिट्टी में खेलते हैं होली। मनीष, कायरव, वंश, अखिलेश अभिमन्यु, नील के साथ मिल जाते हैं और मिट्टी में होली खेलते हैं। हर्ष सोचता है कि वह अभिमन्यु के साथ कीचड़ में होली खेलना चाहता है। वह चाहता है कि कोई उसे कीचड़ में धकेल दे। हर्ष जानबूझकर पाइप का बहाना बनाकर कीचड़ में उतर जाता है और सभी के साथ मिलकर होली इंजॉय करता है। वहीं मौका पाकर आरोही अभिमन्यु का फोन चेक करने की कोशिश करती है।