newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जिम लवर अक्षरा सिंह का धमाकेदार कोट, संडे की सुबह ही फैंस को किया मोटिवेट

Akshara Singh Gym photos: फैंस भी अक्षरा के कोट का सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अक्षरा सिंह आप बहुत ज्यादा मेहनती हैं..ऐसे ही आगे बढ़ती रहो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जी मैम बिलकुल… वैसे आपको कभी कोई समस्या नहीं आएगी।

नई दिल्ली। हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के गाने और फिल्में दोनों ही फैंस के होश उड़ा देते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का गया गाना “महाकुंभ में डुबकी लगाओ सारा पाप धूल जाएगा” रिलीज हो चुका है। हर कोई गाने को बहुत पसंद कर रहा है लेकिन इसी बीच अक्षरा सिंह ने ऐसी बात कह दी है जो किसी को भी मोटिवेट कर सकती है। अक्षरा ने मोटिवेशनल कोट धमाकेदार फोटोज के साथ शेयर किया है तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या पोस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


जिम लवर हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह जिम लवर हैं और वो अपनी हेल्थ का बहुत अच्छे से ध्यान रखती है। एक्ट्रेस आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। अब अक्षरा ने अपनी वर्कआउट की फोटोज डाली हैं जिसमें अक्षरा सिंह शॉट्स में दिख रही हैं।अक्षरा ने एक हुडी भी डाली है जिसमें वो किलर लग रही हैं। एक्ट्रेस कभी रोप तो कभी डंबल से एक्सरसाइज कर रही हैं। लेटेस्ट फोटोज को शेयर कर अक्षरा ने लिखा- मन से चाह लो तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है..। अक्षरा की बात में सौ फीसदी सच्चाई है क्योंकि ऐसा कोई काम नहीं है जिसे इंसान ना कर पाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


यूजर्स ने किया सपोर्ट

फैंस भी अक्षरा के कोट का सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अक्षरा सिंह आप बहुत ज्यादा मेहनती हैं..ऐसे ही आगे बढ़ती रहो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जी मैम बिलकुल… वैसे आपको कभी कोई समस्या नहीं आएगी। एक अन्य ने लिखा-बिल्कुल सही, बहुत बढ़िया लग रहा है। पोस्ट पर ऐसे कई कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो अक्षरा सिंह का गाना कंबल भी अभी रिलीज हुआ है। इसके अलावा एक्ट्रेस के गाने ”तेजपत्ता”, दहेज में राइफल जैसे गाने रिलीज हो चुके हैं।