newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

The Kashmir Files Collection Day 16: ‘आरआरआर’ के बावजूद नहीं कम हुआ ‘द कश्मीर फाइल्स’ का क्रेज, रिलीज के 16वें दिन कर डाली इतने करोड़ की कमाई

The Kashmir Files Collection Day 16: क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी फिल्म को काफी पसंद किया और इसका प्रूफ खुद फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चल रहा है। रिलीज के एक हफ्ते के भीतर ही ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ के कलेक्शन को टक्कर दे दी थी

नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पिछले 2 हफ्ते से लगातार धमाल मचा रही है। क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी फिल्म को काफी पसंद किया और इसका प्रूफ खुद फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चल रहा है। रिलीज के एक हफ्ते के भीतर ही ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ के कलेक्शन को टक्कर दे दी थी। शानदार शुरुआती हफ्ते के बाद, अनुपम खेर स्टारर फिल्म का बिजनेस अपने दूसरे सप्ताह में भी मजबूत बना रहा। कुल कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म अब तक लगभग 220 करोड़ा का बिजनेस कर चुकी है।

RRR से फिल्म को मिली टक्कर

‘द कश्मीर फाइल्स’ तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। पिछले 2 हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी द कश्मीर फाइल्स की नॉनस्टॉप रफ्तार को साउथ फिल्म RRR से टक्कर जरूर मिल रही है। इसके चलते थर्ड वीक के पहले ही दिन कश्मीर फाइल्स की कमाई में गिरावट देखने को मिली। हालांकि 16वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धुंआधार कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म फिल्म ने 16वें दिन तकरीबन 8 करोड़ रुपये की कमाई कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 17वें दिन यानी आज दोहरे अंकों के निशान को हिट कर सकती है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दिनवार कलेक्शन:

दिन 1- 3.55 करोड़

दिन 2- 8.5 करोड़

दिन 3- 15.1 करोड़

दिन 4- 15.05 करोड़

दिन 5- 18 करोड़

दिन 6- 19.05 करोड़

दिन 7- 18.05 करोड़

पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन- 97.3 करोड़

दिन 8- 19.15 करोड़

दिन 9- 24.8 करोड़

दिन 10- 26.2 करोड़

दिन 11- 12.4 करोड़

दिन 12- 10.25 करोड़

दिन 13- 8.00 करोड़

दिन 14- 7.50 करोड़

दिन 15- ₹ 4.70 करोड

दिन 16-₹ 8.30 करोड़ तकरीबन

कुल कलेक्शन- 219.07 करोड़