newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ponniyin Selvan: इंतजार खत्म, रिलीज हुआ मणिरत्नम की मच अवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेलवन का धांसू टीजर, यहां देखें

Ponniyin Selvan: टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा है और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। फिल्म का टीजर अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुआ है। फिल्म मलयालम,कन्नड़, हिंदी और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

नई दिल्ली। फैंस का इंतजार खत्म  हुआ। मणिरत्नम की मच अवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेलवन का धांसू टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा है और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। फिल्म का टीजर अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुआ है। फिल्म मलयालम,कन्नड़, हिंदी और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। आप फिल्म को 30 सितंबर को सिनेमाघरों में देख पाएंगे। खास बात ये है कि हिंदी फिल्म के टीजर को अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन महत्वपूर्ण रोल में नजर आने वाली हैं।

धमाकेदार है टीजर

फिल्म का टीजर वाकई शानदार है। टीजर की शुरुआत ही बड़े जहाजों और एक साम्राज्य से होती है। प्रजा राजा के सामने नतमस्तक दिखाई देती है। टीजर में तृषा और ऐश्वर्या का रॉयल लुक भी दिखाया गया है जिसमें एक सीन में दोनों की नजरें तो मिलती है लेकिन एक अलग ही अदा के साथ। वाकई टीजर बहुत शानदार है और टीजर देखने के बाद आपको लगेगा कि आप कई सालों पीछे आ गए हैं। फिल्म दो राजाओं के युद्ध पर आधारित है।

30 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

टीजर रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर टीजर रिलीज ट्रेंड करने लगा। कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि ये फिल्म पोन्नियिन सेलवन का टीजर हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या की भी एक फोटो सामने आई है जिसे लीक बताया जा रहा है। गौरतलब है कि फिल्म से हुए सभी स्टार्स के पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। हाल ही में फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन और तृषा कृष्णन का पोस्टर सामने आया। जिसमें दोनों ही अदाकारा बहुत खूबसूरत  लगी रही हैं।  इसी फिल्म से ऐश लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म पैन इंडिया फिल्म होने वाली है।