हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता और शोभा कपूर के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज, जानें पूरा मामला
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13 के पूर्व प्रतियोगी विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने हाल ही में उन्होंने टीवी की मशहूर निर्माता और निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है।
नई दिल्ली। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13 के पूर्व प्रतियोगी विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ तो आपको याद ही होंगे। अक्सर वो अपनी वीडियो के चलते चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने टीवी की मशहूर निर्माता और निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है।
जानें पूरा मामला
दरअसल, हिंदुस्तानी भाऊ ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पुलिस कंप्लेंट फाइल किया हूं आज देश के गद्दारों के खिलाफ, जिनका नाम है एकता कपूर और शोभा कपूर, जो हमारी इंडियन मिलिट्री और उनकी यूनिफार्म एंब्लेम, कर्नल टैग को अशील तरीके से दिखाया गया है ALT Balaji App पर, जय हिंद।’
Police complaint file kiya hu aaj desh ke Gaddaro ke khilaf jinka naam hai Ekta Kapoor and Shobha Kapoor jo humari indian military aur unki uniform, national emblem, colonel tag ko ashlee tarike se dikhaya gaya hai altbalaji app par. 🇮🇳 Jai Hind 🇮🇳
— Hindustani Bhau (@RealKingbhau) June 1, 2020
इसके बाद अपने अगले ट्वीट में वह लिखते हैं, ‘ऐसा मजाक उड़ाया है हमारी इंडियन आर्मी का। अब ये नया हिंदुस्तान है। एकता कपूर और शोभा कपूर को जल्दी से जल्द अरेस्ट करो।’
Aisa mazak udaya hai humare Indian army ka. Ab ye naya hindustan hai. Ekta kapoor or Shobha Kapoor ko jald se jald arrest karo.@MumbaiPolice @CMOMaharashtra @narendramodi @CPMumbaiPolice @AliKaashifKhan pic.twitter.com/riiDpTyLwP
— Hindustani Bhau (@RealKingbhau) June 1, 2020
इसके अलावा हिंदुस्तानी भाउ ने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने पूरा मामला बताया है। आप भी सुने क्या कहा उन्होंने –
ये पूरा मामला एकता कपूर की ऑल्ट बालाजी पर रिलीज हुई सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ से शुरू हुआ है, जिसमें दिखाया गया कि आर्मी के जवान जब बॉर्डर पर जाता है तो उस जवान की पत्नी का अफेयर शुरू होता है। इस दौरान आर्मी की वर्दी के साथ एक अश्लील सीन दिखाया गया है। हिंदुस्तानी भाऊ को यही बात पसंद नहीं आई, उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।