HIT 2 Box Office Collection: HIT 2 ने अपने वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है, Adivi Sesh का जादू चला या नहीं

HIT 2 Box Office Collection: यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसके आने का इंतज़ार दर्शक काफी समय से कर रहे थे। अब इस फिल्म को रिलीज़ कर दिया गया है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है यहां हम फिल्म के कलेक्शन की बात करेंगे।

Avatar Written by: December 5, 2022 6:23 pm

नई दिल्ली। अदिवि शेष की फिल्म हिट 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म ने रिलीज़ के बाद बेहतरीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अदिवि शेष की पिछली फिल्म मेजर भी चर्चा में बनी थी और फिल्म ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई थी। इसके अलावा हिट फिल्म की अपार सफलता के अफलता के बाद इसे हिंदी में भी रीमेक किया गया था जिसमें राजकुमार राव ने काम किया था। अब अदिवि शेष हिट 2 फिल्म लेकर आए हैं। इस फिल्म के ट्रेलर आने के बाद फिल्म की खूब प्रशंसा हुई थी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसके आने का इंतज़ार दर्शक काफी समय से कर रहे थे। अब इस फिल्म को रिलीज़ कर दिया गया है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है यहां हम फिल्म के कलेक्शन की बात करेंगे।

हिट 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है और वीकेंड में ही फिल्म ने करीब 28 करोड़ रूपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म का ज्यादातर कलेक्शन तेलुगु राज्य से है। ऐसा माना जा रहा था कि जब इस फिल्म को रिलीज़ किया जाएगा तो ये बड़ी हिट फिल्म साबित होगी। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा किया है। लेकिन उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन उतने अच्छे नहीं है। इस फिल्म के भारत में कलेक्शन की बात करें तो करीब 21 करोड़ रूपये का कलेक्शन फिल्म ने किया है।

फिल्म ने शुक्रवार को करीब 7 करोड़ 75 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। इसके अलावा शनिवार को फिल्म का कलेक्शन करीब 7 करोड़ रूपये के आसपास रहा है। इसके अलावा रविवार को फिल्म ने करीब 7 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म से उम्मीद थी ये और बेहतर कलेक्शन कर सकती है। इस फिल्म को साऊथ के सुपरस्टार नानी ने प्रोड्यूस किया है और अदिवि शेष ने इस फिल्म में काम किया है।

अगर आपने हिट मूवी का फर्स्ट पार्ट नहीं देखा है तो आपको उसे देख लेना चाहिए क्योंकि हिट 2 मूवी में आपको हिट के फर्स्ट पार्ट से जुड़ाव मिलने वाला है। हालांकि फिल्म के पहली मूवी के कुछ सीन को फ्लैशबैक में दिखाया गया है। लेकिन अगर आप एक अच्छा अनुभव करना चाहते हैं तो आपको इस फिल्म के पहले पार्ट को देखना चाहिए। हिट द सेकंड केस की कहानी बहुत सामान्य है लेकिन फिल्म आपको थ्रिलिंग मूवमेंट बनाए रखने में कामयाब होती है। फिल्म का फर्स्ट हाफ सीन काफी सामान्य है क्योंकि उसमें कुछ नया देखने को नहीं मिलता है। यह एक एवरेज फिल्म है जिसे देखने के बाद आप निराश नहीं होंगे लेकिन ये आपको कोई आउटस्टैंडिंग फिल्म नहीं लगने वाली है।