newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बिहार के ये 4 लाल, क्या कर पाएंगे लोकसभा चुनाव में कमाल, देखें हर सीट का कैसा है हाल

How is the condition of Bhojpuri actors Manoj Tiwari, Dinesh Lal Yadav, Ravi Kishan and Pawan Singh from their Lok Sabha seats: गोरखपुर सीट से रवि किशन दूसरी बार लड़ रहे हैं और उनको टक्कर देने के लिए सपा की काजल निषाद और बसपा की जावेद उर्फ जावेद सिमनानी मैदान में हैं। एग्जिट पोल की गणना की मानें तो इस सीट पर एक बार फिर रवि किशन का कब्जा हो सकता है

नई दिल्ली। देशभर की नजर आज चुनावी परिणामों पर है। मतगणना के रुझान कुछ ही देर में आने शुरू हो जाएंगे लेकिन इसी बीच कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर सबकी नजर रहने वाली हैं।हम भोजपुरी स्टार्स की बात कर रहे हैं जो राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, कुछ का करियर राजनीति में फिल्मों से ज्यादा अच्छा चल रहा है, तो कुछ पहली बार मैदान में उतरे हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सा भोजपुरी स्टार किस सीट से किस पर भारी पड़ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)


मनोज तिवारी वर्सेस कन्हैया कुमार

दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र सीट से मनोज तिवारी पहले से सासंद है और इस बार भी इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने उन्हें टक्कर देने के लिए कन्हैया कुमार हैं लेकिन एग्जिट पोल का झुकाव मनोज तिवारी की तरफ है क्योंकि  प्रबल संभावना है कि इस बार दिल्ली में बीजेपी पिछली बार की तरह सात सीटे ले जाएगी। हालांकि ये सीट इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों ही बिहार से हैं। आज के 9 बजे तक के रुझानों में मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pravesh Lal 😎 (@pravesh_lal)


दिनेश लाल यादव वर्सेस धर्मेंद्र यादव

आजमगढ़ सीट से बीजेपी से निरहुआ और सपा से धर्मेंद्र यादव खड़े हैं।स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स ने सीट के हिसाब से एग्जिट पोल जारी किया है और दावा किया है कि वहां पर सर्वे में 20 लाख से ज्यादा वोटरों की राय ली गई है। एग्जिट पोल में आजमगढ़ सीट पर कांटे की टक्कर दिखाई जा रही है और माना जा रहा है कि इस बार धर्मेंद्र यादव के जीतने के चांसेस ज्यादा हैं क्योंकि इस बार यादव और मुसलमानों का रुझान धर्मेंद्र की तरफ ज्यादा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)


पवन सिंह वर्सेस  उपेंद्र कुशवाहा

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह इस बार पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं और काराकाट सीट से निर्दलीय सीट से लड़ रहे हैं। पहले बीजेपी ने आसनसोल सीट पवन सिंह को दी थी लेकिन उनको बिहार की सीट लड़ना था,जिसके बाद उन्होंने  काराकाट सीट से निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया। काराकाट से एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा लड़ रहे हैं,जबकि  इंडी अलायंस के राजाराम सिंह भी मैदान में हैं लेकिन एग्जिट पोल की मानें तो पवन सिंह को उपेंद्र कुशवाहा से मुंह की खानी पड़ सकती है।उपेंद्र कुशवाहा अपनी सीट से आगे चल रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)


रवि किशन वर्सेस  काजल निषाद वर्सेस जावेद उर्फ जावेद सिमनानी

गोरखपुर सीट से रवि किशन दूसरी बार लड़ रहे हैं और उनको टक्कर देने के लिए सपा की काजल निषाद और बसपा की जावेद उर्फ जावेद सिमनानी मैदान में हैं। एग्जिट पोल की गणना की मानें तो इस सीट पर एक बार फिर रवि किशन का कब्जा हो सकता है और रुझानों में भी रवि किशन आगे चल रहे हैं।