newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 16:’ सलमान के घर की औरतों के साथ साजिद करता गलत हरकत तो…’शर्लिन चोपड़ा ने एक्टर से पूछा तीखा सवाल

Bigg Boss 16: शो में साजिद खान की एंट्री भी हुई है जिसको लेकर शो और शो के मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है। सलमान खान पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं कि साजिद फराह खान के भाई हैं और इसलिए एक्टर ने उन्हें शो में एंट्री दिलाई है

नई दिल्ली। बिग बॉस 16 टीवी पर दस्तक दे चुका है और आते ही शो में कई विवाद भी हो रहे हैं। शो में साजिद खान की एंट्री भी हुई है जिसको लेकर शो और शो के मेकर्स को ट्रोल किया जा रहा है। सलमान खान पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं कि साजिद फराह खान के भाई हैं और इसलिए एक्टर ने उन्हें शो में एंट्री दिलाई है। अब एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान और सलमान खान दोनों को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने सलमान खान और बिग बॉस 16 को लीगल नोटिस तक भेज दिया है। एक्ट्रेस ने वुमन कमीशन को भी लेटर लिखा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

सलमान से नहीं थी ये उम्मीद

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शर्लिन ने कहा कि अगर सलमान की किसी महिला मित्र या रिश्तेदार या घर की सदस्य के साथ साजिद कुछ गलत करते तो क्या वो उन्हें बिग बॉस में एंट्री लेने देते….। अगर ऐसा होता तो वो बिल्कुल भी उन्हें शो में नहीं आने देते। अब सवाल ये उठता है कि क्या सलमान सिर्फ साजिद के भाईजान हैं…वो हम पीड़ित महिलाओं के भाईजान नहीं है। साजिद की एंट्री पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे ये सुनकर बड़ा झटका लगा कि साजिद शो में आए हैं। सलमान सर से मुझे अस चीज की उम्मीद नहीं थी।

Sajid Khan कनिष्का सोनी...

कैसे सुर्खियों में आईं शर्लिन

एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर मीटू आंदोलन के समय कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी आपबीती शेयर करते हुए बताया था कि साजिद ने उन्हें किसी फिल्म की स्टोरी नरेट करने के लिए घर बुलाया था। इस दौरान कुछ देर तक उन्होंने फिल्म की स्टोरी के बारे में बात की और फिर अचानक अपना प्राइवेट पार्ट निकाल कर उसे टच करने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक बार को हैरान हो गई थी और कहा था कि ये आप क्या कह रहे हैं…और क्यों कह रहे हैं…। मैं उन लड़कियों में से नहीं हूं..। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त साजिद ने उन्हें धमकाया भी था और करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी थी।