newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 10 November 2022: अभिमन्यु के पीछे लगेगा कोई अनजान साया तो प्रीता से दोबारा शादी करेगा अर्जुन

TV Serials Update 10 November 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु बिरला अस्पताल का एमडी बन चुका है और सभी लोग बहुत खुश हैं। अभिमन्यु को नया कैबिन भी मिल चुका है। अक्षरा और अभि केबिन में थोड़ा रोमांस करते हैं। इसी बीच डॉक्टर आता है और अभिमन्यु का चेकअप करता है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि आनंद एमडी के तौर पर अभिमन्यु को चुनता है। ये सुनकर महिमा के होश उड़ जाते हैं। आनंद उसे अकेले में समझाता है जो कुछ तुमने अभिमन्यु के साथ किया है ये उन्हीं गलतियों का फल है। वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता अर्जुन के घर पहुंचकर उसे बताती है कि वो अब उसकी बेटी से दूर रहे क्योंकि जो कुछ हो रहा है उसी की वजह से हो रहा है।

कायरव की होगी तबीयत खराब

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु बिरला अस्पताल का एमडी बन चुका है और सभी लोग बहुत खुश हैं। अभिमन्यु को नया कैबिन भी मिल चुका है। अक्षरा और अभि केबिन में थोड़ा रोमांस करते हैं। इसी बीच डॉक्टर आता है और अभिमन्यु का चेकअप करता है। वो कहता है कि आप भले ही खुश फील कर रहे हैं लेकिन आप पूरी तरीके से ठीक नहीं है और अपनी दवाईयां खाते रहे। अभिमन्यु ये बात अक्षरा से छिपाता है। उधर मंजरी और अक्षरा मिलकर अभिमन्यु के लिए कुछ खास बनाते है लेकिन तभी कायरव का फोन आता है कि वंश को लड़की वाले देखने के लिए आ रहे हैं। अक्षरा खुश होती और आने की बात करती है। ये बात मंजरी को पसंद नहीं आती वो कहती है कि कुछ चीजों में थोड़ी सी देर सब कुछ जला देती है.. संभालना जरूरी है। अक्षरा अपने घर जाती है जहां लड़की की मां कायरव की बेइज्जती करती है और कहती है कि उस पर खून का चार्ज लगा है। अक्षरा उन्हें खरी-खोटी सुनाती है और भगा देती है। दूसरी तरफ अभिमन्यु अक्षरा का वेट कर रहा होता है तो मंजरी को बुरा लगता है।

अपनी बेटी के लिए किसी भी हद तक जाएगा अर्जुन

कुंडली भाग्य में प्रीता अर्जुन को साफ-साफ चेतावनी देती है कि वो काव्या से दूर रहे क्योंकि वो उसकी बेटी है। काव्या से दूर होने की बात सुनते ही अर्जुन तिलमिला जाता है और कहता है कि काव्या उसकी भी बेटी हैं। दोनों के बीच खूब होती है और अर्जुन कहता है कि एक बार नहीं बल्कि 1000 बार वो काव्या से मिलता रहे हैं। अर्जुन फैसला करता है कि काव्या के पास रहने और प्रीता से बदला लेने के लिए वो प्रीता से शादी करेगा। इसके बाद अर्जुन बुरा सपना देखता है जिसमें ऋषभ प्रीता को उससे दूर कर रहा है।..वहीं प्रीता देखती है कि कोई करण से उसे दूर कर रहा है। दोनों ही काव्या को लेकर परेशान हैं। अगली सुबह ऋषभ को बेस्ट बिजनेसमैन ऑफ दी ईयर के लिए नॉमिनेट किया जाता है।