KIF 2022: किफ 2022 में सौरव गांगुली ने की शाहरुख की जमकर तारीफ, शत्रुघन सिन्हा भी बोले-‘नाम पुकारने की जरुरत नहीं’

KIF 2022: यहां कई बॉलीवुड सितारे भी मौजूद रहे। जहां शाहरुख खान के साथ रानी मुखर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा, महेश भट्ट, अमिताभ बच्चन, सौरव गांगुली, जया बच्चन, प्रकाश राज और स्वरा भास्कर भी शामिल हुए थे। इस दौरान सौरव गांगुली, प्रकाश राज, शत्रुघ्न सिन्हा शाहरुख खान की तारीफ के पुल बांधते हुए भी नजर आए।

Avatar Written by: December 16, 2022 10:57 am

नई दिल्ली। शाहरुख खान की फिल्म पठान को लोगों ने आड़े हाथ ले लिया हैं जिसके बाद हाल में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान का भी बायकॉट देखने को मिल रहा है। गुरुवार को कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 का आगाज हुआ जो कि 22 दिसंबर तक चलेगा। यहां कई बॉलीवुड सितारे भी मौजूद रहे। जहां शाहरुख खान के साथ रानी मुखर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा, महेश भट्ट, अमिताभ बच्चन, सौरव गांगुली, जया बच्चन, प्रकाश राज और स्वरा भास्कर भी शामिल हुए थे। इस दौरान सौरव गांगुली, प्रकाश राज, शत्रुघ्न सिन्हा शाहरुख खान की तारीफ के पुल बांधते हुए भी नजर आए। उन्होंने शाहरुख की जमकर तारीफ की।

सौरव गांगुली ने की तारीफ

यहां सौरव गांगुली ने शाहरुख की तारीफ किया जिसके बाद सौरव गांगुली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। सौरव गांगुली ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा हमें जल्द पुराने वाले शाहरुख खान देखने को मिलेंगे, इसके आगे वह कहते हैं कि शाहरुख का रिश्ता सिर्फ फिल्मों तक नहीं हैं वह आईपीएल टीम कोलकत्ता नाइट राइडर के ओनर भी हैं, इसका मतलब बादशाह का खेल से भी रिश्ता हैं। अगले कुछ महीनों में शाहरुख की काफी फिल्में रिलीज होंगी जिसमें मुझे पूरा विश्वास हैं कि हमें जल्द ही पुराना शाहरुख देखने को मिलेगा।

शत्रुघ्न सिन्हा भी की तारीफ

वहीं सौरव के बाद शत्रुघ्न सिन्हा भी शाहरुख की तारीफ करते दिखे थे। एक्टर बोले आपको शाहरुख का नाम पुकारने की जरुरत नहीं हैं आप बस नेशनल स्टार कह दीजिए वह शाहरुख खान ही होगा। दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म पठान में बेशर्म गाने के बाद ही विरोध शुरु हुआ। जिसमें दीपिका पादुकोण ने एक भगवा रंग की बिकनी पहनी हैं जिसके बाद हर किसी ने इसका विरोध शुरू किया। इस कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में शाहरुख खान ने भील अपनी स्पीच में सबका धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने बताया कि उनका बंगाल से एक पुराना नाता हैं।