newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Year Ender 2022: नए साल 2023 में ये सेलेब्स बनेंगे माता-पिता, करेंगे अपने बच्चे का स्वागत

Year Ender 2022: 2022 में जहां आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कॉमेडियन भारती सिंह, प्रियंका चोपड़ा, नयनतारा समेत कई सेलेब्स के घर किलकारियां गूंजी। तो वहीं, इस आने वाले साल (2023) में भी कई कपल है जो कि माता-पिता बनने वाले हैं। आज का हमारा लेख इसी पर है कि कौन से हैं वो सेलेब्स जो नए साल 2023 में माता-पिता बनेंगे। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन सेलेब्स का नाम है…

नई दिल्ली। साल का आखिरी दिसंबर महीना चल रहा है और इस महीने को खत्म होने और नए साल (2023) को आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 2022 में जहां आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कॉमेडियन भारती सिंह, प्रियंका चोपड़ा, नयनतारा समेत कई सेलेब्स के घर किलकारियां गूंजी। तो वहीं, इस आने वाले साल (2023) में भी कई कपल है जो कि माता-पिता बनने वाले हैं। आज का हमारा लेख इसी पर है कि कौन से हैं वो सेलेब्स जो नए साल 2023 में माता-पिता बनेंगे। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन सेलेब्स का नाम है…

Ram Charan

राम चरण और उपासना

नए साल में माता-पिता बनने जा रहे सेलेब्स में सबसे पहला नाम साउथ के सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना का है। 2023 में इस कपल के घर खुशियां आने वाली है। शादी के 10 साल के लंबे वक्त के बाद ये कपल बच्चे का स्वागत करने जा रहा है।

Atlee and Krishna Priya

एटली और कृष्णा प्रिया

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली भी नए साल में पिता बनने जा रहे हैं। उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया प्रेग्नेंट हैं। नए साल में जल्द ही उनके वह जल्द पिता बनने वाले हैं।

Neha Marda and Ayushmann Agarwal

नेहा मर्दा और आयुष्मान अग्रवाल

‘बालिका वधू’ फेम और टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा भी आने वाले साल 2023 में मां बनने जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि वो पहली बार मां बनने जा रही है। फैंस ने भी उन्हें इसके लिए ढेर सारा प्यार दिया था।

Gauhar Khan and Zaid Darbar

गौहर खान और जैद दरबार

अक्सर चर्चा में रहने वाला ये कपल अब अगले साल 2023 में पैरेंट्स बनने को तैयार है। रिएलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 7’ की विजेता गौहर खान और उनके पति जैद दरबार शादी के बाद से ही चर्चा में थे। अब नए साल में दोनों ही बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं।

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी नए साल में खुशखबरी दे सकती है। कहा जा रहा है कि दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम नए साल में अपने घर बच्चे के स्वागत के लिए तैयार है। दोनों के पेरेंट्स बनने की खबरें भी खूब चर्चा बटोर रही है।