newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इरफान खान मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक, परिवार और खास दोस्त रहे मौजूद

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इरफान खान ने बुधवार को 54 वर्ष की आयु में बुधवार को अंतिम सांस ली। इरफान को इस सप्ताह के शुरू में कोलन संक्रमण के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्भाग्यवश उन्होंने अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को बुधवार दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “इरफान को आज दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस मौके पर उनके परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त थे। सभी ने उनको अंतिम विदाई दी और उनके निधन पर गहरा शोक जताया। हम उनकी शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और हमें उम्मीद है कि वह आज एक बेहतर जगह पर हैं। वह अपनी लड़ाई में मजबूत थे। हमने एक बहुत अच्छे अभिनेता को खो दिया।”

Irrfan Khan

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इरफान खान ने बुधवार को 54 वर्ष की आयु में बुधवार को अंतिम सांस ली। इरफान को इस सप्ताह के शुरू में कोलन संक्रमण के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्भाग्यवश उन्होंने अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।

Irfan Khan

अभिनेता अपने पीछे पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटों बबील और अयान को छोड़ गए हैं। इरफान खान के असामयिक निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।