#JanhviKapoor: फिल्म रुही का ट्रेलर हुआ रिलीज, नजर आया जाह्नवी का भूतिया अंदाज, रिलीज डेट आई सामने

#JanhviKapoor: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘रूही’ का ट्रेलर रिलीज (Roohi Trailer Released) हो गया है। इसमें जाह्नवी का भूतिया अंदाज नजर आ रहा है।

Avatar Written by: February 16, 2021 1:33 pm
roohi

नई फिल्म। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। अपनी मासूमियत और एक्टिंग के दम पर उन्होंने काफी लोगों को अपना दीवाना बनाया है। अब वो अपनी आने वाली फिल्म ‘रूही’ (Roohi) की तैयारियों में बिजी हैं। जिसका ट्रेलर आज रिलीज (Roohi Trailer Released) हो गया है। इसमें जाह्नवी का भूतिया अंदाज नजर आ रहा है। जाह्नवी कपूर के अलावा फिल्म में राजकुमार राव, वरुण शर्मा हैं।

roohi

ट्रेलर काफी मजेदार है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म काफी मजेदार होगी। ट्रेलर आउट होते ही ये वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर #JanhviKapoor ट्रेंड करने लगा। लोग इस पर अपनी प्रितिक्रिया भी दे रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

फिल्म का ट्रेलर खुद जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा, ”रुही ट्रेलर, इस बार मर्द को ज्यादा दर्द होगा।” साथ ही ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि पहले फिल्म का नाम ‘रूहअफजा’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे लेकर काफी बवाल हुआ। बाद में फिल्म का नाम बदलकर ‘रूही अफजाना’ रखा गया। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होना का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म हार्दिक मेहता द्वारा अभिनित है, जो मैडॉक फिल्म्स के तहत बनाई गई है।

इस फिल्म की शूटिंग मनाली और उत्तर प्रदेश सहित कई जगहों पर हुई है। ये फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई थी।