newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Javed Akhtar: मुगलों को भारतीय बताने के लिए उतावले हुए जावेद अख्तर, दिया उल-जुलूल उदाहरण, लोगों ने की जमकर खिंचाई

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है कि बराक ओबामा के पिता केन्या के थे और उनकी चाची अब भी वहां रहती हैं। ओबामा अमेरिका में पैदा हुए और इसी वजह से राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के हकदार हो गए।

मुंबई। मुगल मूल रूप से मंगोलिया के रहने वाले थे। वे मध्य एशिया के रास्ते मार-काट मचाते हुए भारत आए। इब्राहिम लोदी को बाबर ने हराया। फिर राणा सांगा से जंग जीती और तुर्की बोलने वाले विदेशी मुगल दिल्ली पर काबिज हो गए। फिर भी इस सच को मानने के लिए कोई तैयार नहीं है। आए दिन मुगलों के भारतीय होने के पक्ष में दलीलें दी जाती हैं। इस बार दलील का झंडा मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने बुलंद किया है। उन्होंने मुगलों को भारतीय बताने के लिए उल-जुलूल उदाहरण दिया है। इस पर तमाम लोगों ने अख्तर को खूब खरी-खोटी सुनाई है।

Javed Akhtar

जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है कि बराक ओबामा के पिता केन्या के थे और उनकी चाची अब भी वहां रहती हैं। ओबामा अमेरिका में पैदा हुए और इसी वजह से राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के हकदार हो गए। जावेद अख्तर ने आगे लिखा है कि शाहजहां भारत में मुगलों की पांचवीं पीढ़ी का था। उसकी दादी और मां दोनों राजपूत थीं। यानी शाहजहां के जिस्म में 75 फीसदी खून राजपूतों का था, लेकिन इस मुगल बादशाह को विदेशी बताया जाता है।

Javed Akhtar Tweet
जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर कई लोगों ने उनकी क्लास लगाई है। कल्पना झाझरिया ने लिखा है कि जब जिस्म में 75 फीसदी राजपूत खून था, फिर भी उनके नाम राजपूत जैसे थे क्या ? एक अन्य यूजर ने शाहजहां को हत्यारा बताया है। एक अन्य यूजर स्किन डॉक्टर ने जावेद अख्तर के ट्वीट पर लिखा कि आप को लोकतंत्र की तुलना लोगों को दबाकर रखने वाले राजतंत्र से कर रहे हैं।


वहीं, अनुपम के सिंह नाम के यूजर ने जावेद अख्तर से पूछा है कि क्या ओबामा ने अमेरिका में किसी चर्च को नष्ट किया ? क्या उन्होंने ईसाइयों की हत्या की ?

जबकि, रत्ना वाजपेयी नाम की यूजर ने टिप्पणी की कि विदेशी, घूमने या काम करने आने वाले और विदेशी हमलावर में अंतर पता होना चाहिए। जबकि, भैरवा नाम के यूजर ने सवाल दागा कि क्या किसी इस्लामी देश में पैदा होने वाले हिंदू को वहां का प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति चुना जाता है?