newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

काजल राघवानी ने शिवरात्रि के मौके पर दिया फैंस का सरप्राइज, दबंग बनकर पति को तंग करने चली एक्ट्रेस

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani’s New Film: फिल्म में काजल की को-स्टार बनी मनी भट्टाचार्या ने काजल राघवानी के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”सेट पर “पति तंग बीवी दबंग” …..प्यारी इंसान काजल जी के साथ…”

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक की पाने को बेताब नजर आते हैं। काजल राघवानी जहां भी जाती हैं उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। काजल को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। काजल राघवानी के फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से

काजल राघवानी की नई फिल्म:

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने फैंस को अपनी नई फिल्म का सरप्राइज दिया है। काजल की नई फिल्म का नाम ”पति तंग बीवी दबंग” है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर खुद फैंस को इस फिल्म की जानकारी दी है। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने अपना लुक भी शेयर किया है। काजल के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ब्लू साड़ी और पिंक ब्लाउज में दिख रही हैं। बालों में लंबी चोटी, मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहने और होंठों पर गुलाबी लिपस्टिक लगाए अपनी खूबसूरती में इजाफा करती हुई दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

फिल्म में काजल की को-स्टार बनी मनी भट्टाचार्या ने काजल राघवानी के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”सेट पर “पति तंग बीवी दबंग” …..प्यारी इंसान काजल जी के साथ…” काजल राघवानी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं और फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

बता दें कि हाल ही में काजल राघवानी का नया गाना ”सुग्गा” रिलीज किया गया है जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को आलोक कुमार ने गाया है। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक अभिषेक ठाकुर ने दिए हैं। काजल के फैंस उनके इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल राघवानी जल्द ही भौजी, दुल्हन और दहेज और मुनिया जैसी भोजपुरी फ़िल्मों में नज़र आएंगी।