
नई दिल्ली। जब बड़ी और क्लासी एक्ट्रेस की बात होती है तो भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी का नाम सबसे पहले आता है। काजल दिखने में काफी क्यूट हैं और उनकी बच्चों जैसी मासूम अदाएं तो फैंस का दिल जीत ही लेती हैं, हालांकि उनकी फिल्में उसके उल्ट बिल्कुल सामाजिक मुद्दे पर बनी होती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म दुल्हन और दहेज टीवी पर रिलीज हो चुकी है, जिसे बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। अब एक्ट्रेस ने फिल्म के साथ नया गाना भी रिलीज कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि नए गाने में क्या खास है।
View this post on Instagram
यूट्यूब पर रिलीज किया नया गाना
काजल राघवानी का नया गाना बनरी के फेरा में रिलीज हो गया है जिसमें वो सुमित सिंह चंद्रवंशी के साथ दिख रही हैं। गानें में काजल जिससे प्यार करती हैं, वो लड़का उन्हें छोड़कर किसी और के साथ इश्क लड़ा रहा है। ये बात जानकर काजल काफी दुखी हैं और सुमित सिंह चंद्रवंशी को अपना दर्द बता रही हैं। इससे पहले गाने का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे शेयर कर काजल ने लिखा- इंतज़ार ख़त्म हुआ नया गाना रिलीज हो चुका है। गाने को लियो भोजपुरी YouTube channel शेयर करना ना भूले और अपना प्यार आशीर्वाद और साथ हमेशा बनाये रखें ….कृपया सोंग्स को मनोरंजन के हिसाब से ही ले बाकी ग़लत सोचने वालों के लिए हम कुछ नहीं बोल सकते।
View this post on Instagram
बैक टू बैक हो रहे गाने रिलीज
इस गाने को भी लोग खेसारी लाल यादव से जोड़ रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कोई बात नहीं दीदी..आप खेसारी लाल यादव के लायक थी ही नहीं। एक दूसरे ने लिखा- भाई ए बनरी कौन हो सकती हैं। एक अन्य ने लिखा- जवाब पर जवाब….छाप ले रहा है काजल राघवानी जी।एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो साफ..साफ खेसारी भैया को टारगेट किया जा रहा है। इससे पहले काजल का गाना चरवा के चरवा, लड़का न चाही डिफेंडर वाला रिलीज हो चुका है।