
नई दिल्ली। भोजपुरी की बड़ी अदाकाराओं में से एक काजल राघवानी का कोई जवाब नहीं है। एक्ट्रेस की क्यूटनेस के दीवाने की संख्या हजारों में है। एक्ट्रेस के एक पोस्ट पर फैंस लाखों की संख्या में प्यार लुटाते हैं। अब काजल राघवानी पर होली का खुमार चढ़ गया है और वो होली से पहले से ही होली की वाइव का मजा ले रही हैं। एक्ट्रेस ने अक्षरा सिंह के लेटेस्ट सॉन्ग पर अपनी अदाओं के जलवे दिखाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो गाना कौन सा है और काजल ने क्या खास किया है।
View this post on Instagram
काजल ने लूट ली महफिल
काजल राघवानी ने अपना इंस्टा अपडेट किया है,जिसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट शिमरी ड्रेस में दिख रही हैं और आंखों पर बड़े-बड़े चश्मे लगा रखे हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के लेटेस्ट होली सॉन्ग जोगीरा सा रा रा पर धमाकेदार वीडियो बनाया है जिसमें वो होली की वाइव के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-जोगीरा सा रा रा रा…होली है.. बहुत ही सुंदर गीत अक्षरा सिंह।
View this post on Instagram
27 फरवरी को रिलीज हुआ है गाना
बता दें कि अक्षरा सिंह का ये गाना 27 फरवरी को रिलीज हुआ था, जिस पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। अक्षरा सिंह भी गाने को खूब प्रमोट करती दिख रही हैं। फैंस को भी गाने बहुत पसंद आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपका तो होली हो गया फुल एन्जॉय किया है आपने..। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बवाल होली शेरनी अक्षरा सिंह दीदी जी के तरफ से। एक अन्य ने लिखा- तुम मेरी जिंदगी हो काजल राघवानी, हमेशा आप पर महादेव का आशीर्वाद बना रहे। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।