newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

संजय राउत ने कहा ‘हरामखोर लड़की’ तो कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब, लोगों की चुप्पी पर खड़े किए सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana Ranaut) और शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अब काफी गंभीर और बढ़ती जा रही है। ऐसे में कंगना ने लोगों की चुप्पी पर सवाल खड़े किए किए हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana Ranaut) और शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अब काफी गंभीर और बढ़ती जा रही है। कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके की जिसके बाद मानों बवाल मच गया। पहले जो विवाद सिर्फ मुंबई के सम्मान से जुड़ा हुआ था, अब ये एक आरोप-प्रत्यारोप का खेल बन गया है।

kangana sanjay raut

रविवार को संजय राउत ने कंगना को फिर धमकी दी। ऐसे में कंगना रनौत ने इस विवाद में असहिष्णुता का मुद्दा उठा दिया है। उन्होंने उन लोगों की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं जो अब इस विवाद पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।

kangana ranaut

कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, ”2008 में मूवी माफिया ने मुझे पागल कहा था, 2016 में चुड़ैल बता दिया था और अब 2020 में मुझे महाराष्ट्र के एक मंत्री गाली दे रहे हैं। सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने कहा कि एक मर्डर के बाद मैं मुंबई में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हूं। अब कहां गायब हो गई है वो असहिष्णुता गैंगे। अब मालूम हो कि कंगना ने ये असहिष्णुता गैंगे का मुद्दा तब उठाया है जब एक यूजर ने ये दावा किया कि बोलने के अधिकार के नाम पर एक महिला का अपमान किया जा रहा है। यूजर ने यहां तक कहा है कि कंगना ने अपने किसी भी बयान के जरिए शिवाजी महाराज का अपमान नहीं किया है।

इन सबके बीच कंगना रनौत का ये ट्वीट फिर नया विवाद पैदा कर सकता है। बता दें कि कंगना इंडस्ट्री के उन लोगों में शामिल हैं जो हर मुद्दे पर बेबाक अपनी राय रखती है। कंगना लगातार उन लोगों पर सवाल खड़े करती हैं जो सिर्फ कुछ ही मुद्दों पर खुलकर बोलना पसंद करते हैं। उन्होंने इससे पहले भी स्वरा भास्कर और अनुराग कश्यप जैसे सेलेब्स पर अहम मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाया है।