newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kangana Ranaut राजद्रोह के मामले में मुंबई पुलिस के सामने हुईं पेश, कड़ी सुरक्षा में बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची एक्ट्रेस

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में वो मुंबई पुलिस के सामने पेश हुई हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन रंगोली नजर आईं। कंगना कड़ी सुरक्षा के बीच बांद्रा पुलिस (Bandra Police) स्टेशन पहुंची।

मुंबई। बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में वो मुंबई पुलिस के सामने पेश हुई हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन रंगोली नजर आईं। कंगना कड़ी सुरक्षा के बीच बांद्रा पुलिस (Bandra Police) स्टेशन पहुंची। वो राजद्रोह के मामले में यहां शुक्रवार को पहुंची हैं। जहां देशद्रोह मामले में उनसे पुछताछ हुई। पुलिस स्टेशन आने से पहले उन्होंने आज एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनका दर्द झलक उठा। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।

kangana 2

बता दें कि बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना के साथ उनकी बहन और वकील रिजवान सिद्दीकी भी पहुंचे। जहां, उनसे और उनकी बहन से देशद्रोह मामले में पुछताछ हुई। आपको बता दें कि कंगना के खिलाफ समाज में नफरत फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बांद्रा कोर्ट ने पुलिस को एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने दोनों बहनों को राजद्रोह के मामले में बयान दर्ज कराने को लेकर 2 बार समन भेजा। लेकिन दोनों बहनों ने अलग-अलग वजह बता कर हाजिर नहीं हुई थी। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने बॉम्बे हाईकोर्ट में इस एफआईआर को खारिज करने के लिए याचिका दायर की थी।

गौरतलब है कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपुत की मौत के बाद से कंगना और रंगोली लगातार फिल्म इंडस्ट्री और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधती रही और ट्वीट्स करती रही, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। लोगों ने कंगना को देशद्रोही तक कह डाला था।

kangana

मुंबई निवासी साहिल सय्यद ने कंगना और रंगोली के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उनपर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद बांद्रा मैजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना और रंगोली के खिलाफ राजद्रोह, धार्मिक भावना भड़काने और समाज मे द्वेष निर्माण करने का आरोप लगा है।

मुंबई पुलिस के सामने पेश होने से पहले एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर की है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि उन्हें मानसिक, भावनात्मक और अब शारीरिक रूप से प्रताड़ित क्यों किया जा रहा है? मुझे इस राष्ट्र से जवाब चाहिए ….