newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महाराष्ट्र सरकार से तकरार के बीच कंगना की मुंबई में एंट्री, Y श्रेणी की सुरक्षा में पहुंची एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Goverment) से तकरार के बीच मुंबई (Mumbai) पहुंच गई हैं।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Goverment) से तकरार के बीच मुंबई (Mumbai) पहुंच गई हैं। Y श्रेणी की सुरक्षा (Y category security) के बीच एक्ट्रेस अपने हिमाचल वाले घर से निकलीं। बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर करनी सेना और शिवसेना पहुंच गई हैं। कई लोग उनके समर्थन में है वहीं शिवसेना काला झंडा लेकर नारेबाजी कर रही है। जिसके चलते एयरपोर्ट पर काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई है।

kangana mumbai2

मुंबई आने से पहले उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। उसके बाद मुंबई के लिए मंडी में स्थित अपने घर से रवाना हुईं। कंगना ने पहले ही कहा था कि वह 9 सितंबर को मुंबई आने वाली हैं। कंगना का मुंबई जाने से पहले दो बार कोरोना टेस्ट हुआ है। पहला सैंपल फेल होने की वजह से दूसरा सैंपल लिया गया। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। कंगना मंडी से बाइ रोड चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थीं। जिसके बाद उन्होंने मुंबई की फ्लाइट ली।

Kangna Office pic

दूसरी तरफ कंगना के मुंबई ऑफिस पर बीएमसी ने कार्रवाई की। जिसके तहत उनके ऑफिस में तोड़-फोड़ की गई। उनके ऑफिस के बाहर ऑफिस तोड़ने का नोटिस लगाया गया था। जिसके बाद ये विवाद और बढ़ गया है।