newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ब्लड प्लाज़्मा डोनेट नहीं कर सकेंगी कनिका कपूर, डॉक्टर्स ने बताई ये वजह

दरअसल अब कनिका पूरी तरह से ठीक हैं और अपने परिवार के साथ लखनऊ में समय बिता रही हैं। कनिका ने कोरोना से संक्रमित मरीजों की मदद के लिए प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला लिया था

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोनावायरस के बाद से ही लगातार मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि कनिका कपूर अब पूरी तरीके से ठीक हो चुकी हैं और उनको अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी उनसे जुड़ी खबरें लगातार सोशल मीडिया पर चल रही है। हाल ही में ऐसी ही एक खबर आई थी, जिसके मुताबिक कनिका कपूर ने अपने ब्लड प्लाजमा को डोनेट करने का फैसला लिया था।

Kanika Kapoor Corona

मगर अब इसी मामले में एक बड़ा अपडेट आ गया है- दरअसल अब कनिका पूरी तरह से ठीक हैं और अपने परिवार के साथ लखनऊ में समय बिता रही हैं। कनिका ने कोरोना से संक्रमित मरीजों की मदद के लिए प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला लिया था मगर डॉक्टर्स ने उन्हें फिलहाल प्लाज्मा डोनेट करने से मना कर दिया है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के सीनियर ऑफिशियल का कहना है कि- कनिका के ब्लड सेंपल की जांच की गई है और प्लाज्मा डोनेट के लिए लगभग सभी जरुरी मापदंडों को उचित पाया गया है। मगर हीमोग्लोबिन की मात्रा मानक से कम पाई गई है इसलिए उन्हें प्लाज्मा डोनेट करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

Blood plazma

दूसरी तरफ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन डिपार्टमेंट की हेड डॉक्टर तुलिका चंद्रा ने कहा- प्लाज्मा डोनेट करने के लिए कनिका कपूर के ब्लड सेंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लेकिन उन्हें कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा।

Kanika Kapoor

गौरतलब है कि कनिका कपूर पहली सेलिब्रिटी थी जो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद कनिका कपूर एक पार्टी में शामिल हुई थी जहां पर कई लोग आए हुए थे। यह जानकारी मीडिया में आने के बाद कनिका कपूर रातों- रात देशभर में चर्चा का विषय बन गई थी।