newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranbir kapoor: इस बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर, खुद रणबीर कपूर ने किया खुलासा

Ranbir kapoor: शर्मा जी नमकीन ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म है जो कल ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस की तरफ से अच्छा-खासा रिस्पांस मिल रहा है। इसी फिल्म पर बात करते हुए रणबीर कपूर ने बताया कि रणधीर कपूर ने ‘शर्माजी नमकीन’ देखी और कहा कि उन्हें ऋषि को फोन करना चाहिए

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फिल्म की शूटिंग बनारस में खत्म की है। फिल्म के कुछ लुक्स और पोस्टर एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किए थे। अब ब्रह्मास्त्र’  की शूटिंग पूरी कर चुके एक्टर रणबीर ने खुलासा किया है कि उनके चाचा रणधीर कपूर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें डिमेंशिया हैं। ये सारी बातें एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहीं। जिसमें रणधीर कपूर, पापा ऋषि कपूर और शर्माजी नमकीन के बारे में खुलकर बात की।

चलो ऋषि कपूर से मिलने चलते हैं- रणधीर कपूर

शर्मा जी नमकीन ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म है जो कल ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस की तरफ से अच्छा-खासा रिस्पांस मिल रहा है। इसी फिल्म पर बात करते हुए रणबीर कपूर ने बताया कि रणधीर कपूर ने ‘शर्माजी नमकीन’ देखी और कहा कि उन्हें ऋषि को फोन करना चाहिए ताकि वह उसकी तारीफ कर सकें। कुछ टाइम के लिए वो भूल ही गए थे कि वो इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने आगे बताया कि वो मेरे पास आए वो बोले की ऋषि को फोन लगाओ..उसने शर्माजी नमकीन में बहुत अच्छा काम किया है, मुझे उसकी तारीफ करनी है।

क्या है डिमेंशिया की बीमारी

एक्टर ने खुलासा करते हुए बताया कि रणधीर कपूर डिमेंशिया के पहली स्टेज से गुजर रहे हैं। इसमें इंसान चीजों को भूलने लगता है। इस बीमारी में  मेमोरी लॉस होने का सबसे ज्यादा चांस होते हैं। इस बीमारी में इंसान ज्यादा सोच नहीं पाता है और उसकी याद रखने की क्षमता काफी हद तक कमजोर हो जाती है। अगर ये बीमारी हद से ज्यादा बढ़ जाए तो मेमोरी लॉस का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इंसान कोमा में ही जा सकता है।