newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shehnaaz Gill: पीला सूट पहन पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल पहुंची लालबाग, किया बप्पा के दर्शन

Shehnaaz Gill: काजोल, तमन्ना भाटिया, शमिता शेट्टी के बाद अब शहनाज गिल बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची। शहनाज के साथ उनके भाई  शहबाज भी पहुंचे थे। शहनाज लालबाग के 14 फीट ऊंचे भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंची थीं। 

नई दिल्ली। इन दिनों गणेश महोत्सव में मुंबई और अन्य शहरों में भी काफी चहल पहल देखी गई है। हर जगह गणपति बप्पा को लोग स्थापित करते हैं कोई अपने घर पर तो कहीं पंडाल लगता है लेकिन गणेश उत्सव में मुंबई के लालबाग का गणेश पंडाल सबसे ज्यादा फेमस है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। वहीं कई बॉलीवुड सितारे भी हर साल यहां बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते है और उनका आर्शीवाद लेते है।अभी पिछले दिनों कार्तिक आर्यन को भी उनके माता-पिता के साथ स्पॉट किया गया था। वहीं अब लालबाग में भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। काजोल, तमन्ना भाटिया, शमिता शेट्टी के बाद अब शहनाज गिल बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची। शहनाज के साथ उनके भाई  शहबाज भी पहुंचे थे। शहनाज लालबाग के 14 फीट ऊंचे भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंची थीं।

शहनाज का सूट

बप्पा के दर्शन के लिए शहनाज लालबाग पहुंची थी इस दौरान एक्ट्रेस ने पीले रंग का कपड़ा पहना हुआ था। इस सूट में शहनाज काफी सुंदर दिखीं लोगो का ध्यान उन पर से हट ही नहीं रहा था। सूट सिल्क फैब्रिक का था जो कि इस ड्रेस को काफी आकर्षक बना रहा था। शहनाज गिल ने फोटोग्राफरों के सामने पोज भी दिए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शहनाज पूरे फेस्टिव वाले लुक में रेडी हैं। उनका एथिनिक लुक काफी खूबसूरत दिख रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शहनाज गिल का वीडियो 

पंजाब की कैटरीना शहनाज गिल का वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई फैंस इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने शहनाज के इस वीडियो को देख उन्हें   ब्यूटीफूल बोला तो किसी ने गॉर्जियस और किसी ने क्वीन लिख कमेंट किया हैं। वहीं इन तस्वीरें में शहनाज के भाई शाहबाज के हाथ में सिद्धार्थ शुक्ला का टैटू साफ दिखाई दे रहा है। शहनाज गिल जल्दी ही बॉलीवुड फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। सलमान खान के बाद अब उनका दूसरा बॉलीवुड प्रोजेक्ट भी शुरू होने वाला है।