newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri: लोगों को पसंद आ रही महिमा सिंह संग खेसारी लाल की केमिस्ट्री, दोनों के इस वीडियो को मिल चुके हैं अब तक करोड़ो व्यूज

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव अभी भी अपने बोलबम गीतों को लेकर लोगों के बीच छाए हुए हैं। एक्टर आए दिन नई-नई अभिनेत्रियों के साथ म्यूजिक वीडियोज में रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री में हमेशा छाए रहते हैं। पिछले 2 महीने से खेसारी बोलबम सॉन्ग में बिजी हैं और उनके सावन के गानों को भी बेहद पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल यादव अभी भी अपने बोलबम गीतों को लेकर लोगों के बीच छाए हुए हैं। एक्टर आए दिन नई-नई अभिनेत्रियों के साथ म्यूजिक वीडियोज में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में खेसारी अपनी एक म्यूजिक वीडियो में न्यूकमर एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ दिखे थे। गाने के वीडियो पर अबतक करोड़ों व्यूज आ चुके हैं।

दरअसल, यहां हम खेसारी लाल के ‘कजरा’ गाने की बात कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ बड़े ही डैशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ‘कजरा’ गाने को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। इस गाने को अन्नपूर्णा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से 9 अप्रैल 2022 को रिलीज किया गया था। जिसे महज 4 महीने के भीतर 3.6 करोड़ यानी 36 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव ने महिमा सिंह के साथ मिलके डांस का जबरदस्त तड़का लगाया है। गाने के वीडियो में दोनों ही कलाकारों के बीच बेहद कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

वीडियो में जहां खेसारी का डैशिंग अंदाज उभरकर सामने आ रहा है तो वहीं उनके साथ वीडियो में नजर आ रही एक्ट्रेस महिमा सिंह भी एकदम ग्लैमरस लग रही हैं। इस गाने के वीडियो को लेकर एक दिलचस्प बात ये है कि इस गाने में खेसारी अल्लू अर्जुन स्टाइल में पुष्पा फिल्म के गाने के स्टेप्स को कॉपी करते हुए नजर आते हैं। इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे है और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।