नई दिल्ली। विक्रांत रोना (Vikrant Rona) इस साल की सबसे साहसिक (Adventure) और रहस्य्पूर्ण (Suspense) फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के टीज़र आने के बाद ही लोगों में इसका क्रेज़ बन गया था। फिल्म में किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeepa) जैसे बेहतरीन कलाकार थे जिन्होंने हिंदी और दक्षिण फिल्म उद्योग (South Film Industry) दोनों ही जगह काफी प्रशंसा बटोरी है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री (Kannada Film Industry) की तरफ से पेश हुई इस फिल्म ने दर्शकों के दिल में काफी जगह बनाई है। इस फिल्म के कंटेंट के कारण ही दर्शकों ने इसे पसंद भी किया है। कहानी के सस्पेंस को जितना दर्शकों ने पसंद किया है उतना ही इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर भी बुलंदियां छुईं हैं। इस फिल्म को जुलाई के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया और इस फिल्म ने शुरुआत से अच्छा बिजनेस करना शुरू कर दिया था। यहां हम आपको इस फिल्म की ओटीटी रिलीज़ डेट (Vikrant Rona Ott Release Date) के बारे में बताएंगे।
विक्रांत रोना फिल्म के निर्माण में काफी अधिक बजट लगा था। कुल 95 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हिट का बैनर लगा दिया था। इस फिल्म ने करीब 150 करोड़ रूपये से ऊपर का सफल कारोबार भी किया। इस फिल्म को क्रिटिक के द्वारा अच्छे और बुरे हर तरह के रिव्यू मिले। कुछ क्रिटिक ने इस फिल्म की कहानी को वही पुरानी और घिसी-पिटी कहानी ही बताया। लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और इस फिल्म ने अच्छा कारोबार भी किया।
#VikrantRona is streaming now on #DisneyplusHotstar #VikrantRonaOnDisneyplusHotstar pic.twitter.com/Z2psTtmuBq
— Disney+ Hotstar Tamil (@disneyplusHSTam) September 15, 2022
कब और किस OTT पर देखें
अब इस फिल्म के प्रशंसक और किच्चा सुदीप के प्रशंसक फिल्म के ओटीटी रिलीज़ की बात कर रहे हैं। इस फिल्म को जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था और अब ओटीटी प्लेटफार्म (Vikrant Rona Ott) पर भी इसे रिलीज़ किया जा चुका है। आपको बता दें कन्नड़ भाषा में विक्रांत रोना फिल्म को ज़ी 5 (Zee5) पर रिलीज़ किया जा चुका है। इसके अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में इस फिल्म को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) के प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है। यह फिल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी,तमिल,तेलुगु और मलयालम भाषा में देखी जा सकती है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडीस भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्यार मिला है इसके अलावा फिल्म की आईएमडीबी (Imdb Rating) रेटिंग भी 7.7 है।