HBD Sunil Grover: जानें कैसे सुनील ग्रोवर से गुत्थी बने एक्टर, असल नाम की बजाय अलग-अलग किरदारों से मिली लाइमलाइट

HBD Sunil Grover: कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का आज जन्मदिन हैं। सुनील को फैंस उनको असल नाम की जगह उनके अलग-अलग किरदारों से पहचानते हैं। उन्हे फैंस गुत्थी और डॉ. गुलाटी के नाम से जानते हैं।

Avatar Written by: August 3, 2022 11:05 am

नई दिल्ली। गुत्थी..एक ऐसा नाम है जिसे बच्चा बच्चा जानता है। कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का आज जन्मदिन हैं। सुनील को फैंस उनको असल नाम की जगह उनके अलग-अलग किरदारों से पहचानते हैं। उन्हे फैंस गुत्थी और डॉ. गुलाटी के नाम से जानते हैं। एक्टर आज 45 साल के हो चुके हैं और फैंस लगातार उन्हें आज जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए गुत्थी के संघर्ष की कहानी आपको बताते हैं कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक्टर ने कितनी मेहनत की है।

बचपन से ही था एक्टर बनने का कीड़ा

सुनील का जन्म हरियाणा के डबवाली गांव में हुआ है। एक्टर ने अपनी पढ़ाई गुरु नानक कॉलेज से की जिसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर में अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाया। सुनील को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और उन्हें पढ़ाई में कोई खास रुचि नहीं थी। इसलिए उन्होंने थिएटर से डिग्री ली। थिएटर में काम करने के बाद एक्टर ने कॉमेडियन जसपाल भट्टी के शो में काम करने का मौका मिला। जिसके बाद वो साइलेंट कॉमेडी शो गुटर गू में दिखे। इसी शो से सुनील टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके थे। एक्टर को एक के बाद एक शो के ऑफर आने लगे। उन्हें कॉमेडी सर्कस,क्या पांचवी फेल चंपू है,मेड इन इंडिया जैसे टॉप शोज में देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)


बड़े पर्दे पर भी दिखा चुके हैं जादू

टीवी के अलावा एक्टर ने बड़े पर्दे पर भी अपना जादू दिखाया। उन्होंने सलमान  खान, आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की। एक्टर को  प्यार तो होना ही था, जिला गाजियाबाद, भारत, गजनी और तमाम तरह की फिल्मों में काम किया। हालांकि एक्टर को फिल्मों में काम करने से ज्यादा पहचान द कपिल शर्मा शो में गुत्थी और डॉ गुलाटी का रोल प्ले करके मिली। हालांकि इन शोज से बाहर निकलने के बाद से एक्टर गायब है और लाइव शो के जरिए लोगों को हंसा रहे हैं।