newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bajrangi Bhaijaan 2: जानिए, क्या जल्द आने वाला है बजरंगी भाईजान फिल्म का दूसरा पार्ट और क्यों राजमौली के आंख से बहे आंशू

Bajrangi Bhaijaan 2: जानिए, क्या जल्द आने वाला है बजरंगी भाईजान फिल्म का दूसरा पार्ट और क्यों राजमौली के आंख से बहे आंशू मैंने ये कहानी अपने बेटे यानी राजमौली को सुनाई थी, तब उनकी आंख से आंशू बहने लगे थे|

नई दिल्ली| वर्ष 2015 बॉलीवुड के स्टार सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान आई और फिल्म ने ऐसा करिश्मा किया कि वह सबके दिल में बस गई| बजरंगी भाईजान को डायरेक्टर कबीर खान ने डायरेक्ट किया था और फिल्म को रिलीज़ हुए करीब 7 वर्ष हो गए हैं| फिल्म की कहानी को के वी विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखा था| इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी और 900 करोड़ रूपये से भी ऊपर का कारोबार किया था| जहां फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया और दर्शक के दिल में जगह बनाई वहीं यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन गई| पिन्कविला से बात करते हुए स्क्रीनराइटर के वी विजयेन्द्र प्रसाद ने इस बात की पुष्टि किया है कि जल्द ही दर्शक बजरंगी भाईजान का दूसरा पार्ट भी देखेंगे|

स्क्रीनराइटर विजयेन्द्र प्रसाद ने कहा उन्होंने कहानी की आउटलाइन (रूपरेखा) भाई (सलमान खान) को नरेट कर दिया है और सलमान को कहानी पसंद आई है| अब फिल्म की डेट देने के लिए बॉल उनके कोर्ट में है| विजयेन्द्र प्रसाद ने यह भी बताया है कि सीक्वल की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर बजरंगी भाईजान खत्म हुई थी| हां ये अलग बात है की कहानी 7 से 10 साल के अन्तराल से गुजरकर शुरू होगी| विजयेन्द्र प्रसाद ने फिल्म का टाइटल – पवन पुत्र भाईजान रखा है|

बजरंगी भाईजान फिल्म को याद करते हुए विजयेन्द्र प्रसाद कहते हैं, “सलमान भाई को कहानी सुनाने से पहले मैंने ये कहानी अपने बेटे यानी राजमौली को सुनाई थी, तब उनकी आंख से आंशू बहने लगे थे| मैंने उनसे कहानी को रखने को कहा लेकिन उन्होंने कहा की मैं किसी और को दे सकता हूं| एक बार जब फिल्म रिलीज़ हो गयी, वो मेरे पास आये और कहा, आपने मुझसे गलत समय पूछा| मैं उस समय बाहुबली के पहले अध्याय की क्लाइमेक्स शूटिंग में व्यस्त था, परिस्थिति अलग थी| अगर आपने मुझसे 10 दिन पहले या बाद में पूछा होता तो मैं जरूर फिल्म का निर्देशन करता|

विजयेन्द्र प्रसाद बताते हैं कि उन्हें इस फिल्म का विचार तेलुगु फिल्म पसिवादी प्रणाम देखने के बाद आया जिसमें मुख्य भूमिका चिंरंजीवी ने निभाया था, और यह तेलुगु फिल्म खुद भी मलयालम फिल्म पूवीनु पुथिया पुन्नी का रीमेक थी| विजयेन्द्र ने बताया, मुझे वह फिल्म पसंद आई और मेरे एक सहयोगी ने मुझसे कहा, एक फिल्म बनाते हैं जहां खतरा पाकिस्तान से आता हो, और अपना हीरो हम बजरंगी भक्त को बनाते हैं| फिर कहानी हमारे हीरो के पाकिस्तान जाने और पाकिस्तान को कोसने की थी| लेकिन मेरा दीमाग इस पर राजी नही था हम बिना पाकिस्तान को कोसे कुछ करना चाहते थे| इरादा ऐसी फिल्म बनाने का था जो दोनों देश के बीच दुश्मनी न बढाये बल्कि उसे कम करे|

विजयेन्द्र प्रसाद जब कहानी लिख रहे थे तब सलमान उनके दीमाग में नहीं थे पर जब सलमान ने कहानी सुना और तब सबकुछ आसानी से हो गया| फ़िलहाल सलमान खान फिल्म  भाईजान की शूटींग में व्यस्त हैं जो 30 दिसम्बर को रिलीज़ हो सकती है| इसके अलावा साल 2023 में ईद पर उनकी टाइगर 3 भी आने को तैयार है| नो एंट्री 2, दबंग 4 और साऊथ के डायरेक्टर के साथ भी फिल्म करते हुए सलमान खान नज़र आ सकते हैं|