Kamaal R Khan: ‘बदला’ से लेकर ‘किस्मत’ तक, शाम होते-होते आखिर क्यों बदल गए जेल से लौटे केआरके के सुर!

केआरके को 29 अगस्त की रात मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में यौन शोषण के एक पुराने केस में भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने केआरके को जेल भेजा था। जेल से निकलते ही केआरके ने बदला लेने वाला ट्वीट किया था। जो वायरल हुआ था। केआरके ने साल 2020 में ऋषि कपूर, अक्षय कुमार और इरफान खान पर विवादित ट्वीट किया था।

Avatar Written by: September 12, 2022 6:45 am
kamal r khan krk

मुंबई। खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले और एक्टर कमाल आर. खान यानी केआरके फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनके ट्वीट हैं। रविवार को केआरके ने एक ट्वीट किया था कि वो वापस आ गए हैं। उन्होंने बताया था कि बदला लेने के लिए उनकी वापसी हुई है। उनका ये ट्वीट देखकर तमाम लोगों को लगा कि अब बॉलीवुड वालों की खैर नहीं है और केआरके कुछ नए खुलासे करेंगे, लेकिन शाम होते-होते उनके सुर बदल गए। केआरके जिस तरह पहले वाले ट्वीट में इमोजी लगाकर अपनी नाराजगी जता रहे थे, उसके ठीक उलट उनका रुख दूसरे ट्वीट में दिखा। पहले ट्वीट में कमाल खान किस तरह बदला लेने की बात कर रहे थे, वो आप देखिए।

krk vengeance tweet

केआरके ने बदला लेने वाला ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद उन्होंने नए ट्वीट में लिखा कि मीडाय नई कहानियां बना रहा है। मैं वापस लौट आया हूं और सुरक्षित अपने घर पर हूं। मुझे किसी से बदला लेने की जरूरत नहीं है। मेरे साथ जो भी बुरी चीजें हुईं मैंने उसे भुला दिया है। मैं मानता हूं कि यह मेरी किस्मत में लिखा था। केआरके ने ये खुलासा नहीं किया कि आखिर किस वजह से बदला लेने वाली बात कहने के बाद अब उन्होंने सारी बातें भूलने का फैसला किया। क्या इसके पीछे किसी का दबाव था या कोई डर? यहां आप देख सकते हैं केआरके की किस्मत वाली बात।

krk destiny tweet

बता दें कि केआरके को 29 अगस्त की रात मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में यौन शोषण के एक पुराने केस में भी उन्हें गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने केआरके को जेल भेजा था। जेल से निकलते ही केआरके ने बदला लेने वाला ट्वीट किया था। जो वायरल हुआ था। केआरके ने साल 2020 में ऋषि कपूर, अक्षय कुमार और इरफान खान पर विवादित ट्वीट किया था। केआरके हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं।

Latest