KRK Faces Fire: विराट कोहली की डिप्रेशन की वजह अनुष्का को बताकर फैंस के निशाने पर KRK, सोशल मीडिया पर ऐसे बजी बैंड

कमाल आर. खान अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों वो फिल्मों के फ्लॉप होने के मामले में अपनी राय दे रहे थे। इस बार कमाल की राय सोशल मीडिया पर उनके ही गले पड़ गई। मामला विराट कोहली और उनकी पत्नी और एक्टर अनुष्का शर्मा का रहा।

Avatar Written by: August 28, 2022 10:07 am
virat kohli and anushka sharma

मुंबई। कमाल आर. खान अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों वो फिल्मों के फ्लॉप होने के मामले में अपनी राय दे रहे थे। इस बार कमाल की राय सोशल मीडिया पर उनके ही गले पड़ गई। मामला विराट कोहली और उनकी पत्नी और एक्टर अनुष्का शर्मा का रहा। कमाल आर. खान ने विराट और अनुष्का को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी कि विराट के फैंस उनपर राशन पानी लेकर चढ़ बैठे और खूब खरी-खोटी सुनाई। तो सबसे पहले आपको बताते हैं कि कमाल आर. खान ने विराट और अनुष्का के बारे में क्या टिप्पणी की। कमाल ने ट्विटर Twitter पर एक पोस्ट में लिखा कि विराट कोहली भारत के पहले क्रिकेटर हैं, जो डिप्रेशन की समस्या का सामना कर रहे हैं। ये है रिजल्ट एक हिरोइन से शादी करने का। उनको (अनुष्का) उसके (विराट) दिमाग में बिठाना चाहिए था कि उनको डिप्रेशन की प्रॉब्लम है।

virat kohli 1

आखिर कमाल आर. खान ने ये टिप्पणी की क्यों? दरअसल, विराट कोहली काफी दिनों से आउट ऑफ फॉर्म हैं। उन्होंने बीते दिनों कहा था कि मुझे ये बताने में दिक्कत नहीं कि मैं मानसिक तौर पर काफी परेशान हूं। विराट ने कहा था कि ये नॉर्मल है। हम इस बारे में नहीं बताते, क्योंकि हमें परेशानी होती है। लोग हमें मानसिक तौर पर कमजोर नहीं देखना चाहते। विराट ने आगे कहा था कि गलत तरीके से खुद को मजबूत दिखाना कमजोर दिखाने के मुकाबले काफी खराब है। विराट के इसी बयान पर कमाल ने उनकी मानसिक दिक्कत की वजह अनुष्का को बता दिया।

कमाल खान की इस टिप्पणी से विराट के फैंस भड़क उठे। उन्होंने कमाल के ट्विटर हैंडल पर उनकी लानत मलामत शुरू कर दी। डॉ. वी प्रकाश नाम के यूजर ने लिखा कि जो मर्जी हो बोल दोगे? अनुष्का उनकी पत्नी और उनका सपोर्ट सिस्टम है। अगर एक-दो फिल्मों के रिव्यू तुम्हारे सही हो गए, तो क्या कुछ भी बक दोगे? वहीं, मी बीईंग मी नाम के यूजर ने लिखा कि कोहली ने साफगोई से अपनी दिक्कत बताई, ऐसे में उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया है। एक और यूजर डिजाइन जैंगो ने लिखा कि छोटू खान उतना ही बोलो जितना पता है। इसके अलावा यूजर्स ने किस तरह कमाल आर. खान को फटकार लगाई, ये आप ऊपर उनके ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में देख सकते हैं।