newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arjun Kapoor Reaction: लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने से बॉलीवुड में बौखलाहट, अर्जुन कपूर ने फिल्मों के बायकॉट पर भड़कते हुए कहा ‘चुप रहकर…’

Arjun Kapoor Reaction: एक्टर अर्जुन कपूर ने साल 2012 में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ ‘इश्कजादे’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। यहीं से उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बननी शुरू हुई। फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते हैं। आखिरी बार अर्जुन फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया, दिशा पटानी और जॉन अब्राहम नजर आए थे।

नई दिल्ली। भारत देश में हर किसी के पास मौलिक अधिकार हैं। ये मौलिक अधिकार हमें कहीं भी आने-जाने की, अपनी बात रखने की और गलत के खिलाफ आवाज उठाने की स्वतंत्रता देते हैं लेकिन कई बार इन अधिकारों का उल्लंघन भी हमें देखने को मिलता है। बीते कई दिनों से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक धड़ा सक्रिय बना हुआ है जिसके निशाने पर इस वक्त बॉलीवुड बना हुआ है। ये धड़ा एक के बाद एक रिलीज होने जा रही फिल्मों को बायकॉट  (Boycott) कर रहा है। बीते दिनों ही आमिर खान खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा, अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का बायकॉट कर रहे थे। कई दिनों से ट्विटर पर बॉयकॉट बॉलीवुड भी ट्रेंड हो रहा था। अब ट्विटर पर बॉलीवुड के खिलाफ छीड़े इस बॉयकॉट अभियान पर एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से ट्विटर पर बॉलीवुड को बायकॉट किए जाने को लेकर सवाल किया गया था। जिस पर जवाब देते हुए अर्जुन ने तल्ख टिप्पणी की। अर्जुन कपूर ने कहा कि शायद हमने इसे लेकर चुप रहकर बहुत बड़ी गलती की। ये हमारी शालीनता थी लेकिन लोगों ने इसे मजबूरी समझ कर फायदा उठाना शुरू कर दिया है।

twitter

‘बस बहुत बर्दाश्त किया’- अर्जुन कपूर

इसके आगे एक्टर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने ये सोचकर बहुत बड़ी गलती की कि हमारा काम खुद इन्हें जवाब देगा।’ एक्टर ने कहा कि कई बार हमें लगता है कि हमें अपने हाथ गंदे करने की जरूरत नहीं है लेकिन अब मुझे ये लगता है कि हमने इसे बहुत बर्दाश्त कर लिया है। अब वक्त आ चुका है कि इसपर जवाब दिया जाए।

इंडस्ट्री से साथ आने की अपील की

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि अब इंडस्ट्री को इस मामले में साथ आने की जरूरत है। खुलकर इस पर बात किए जाने की जरूरत है क्योंकि लोग उनके बारे में जो लिखते हैं वो सच्चाई से काफी अलग होता है। आगे बायकॉट ट्रेंड को लेकर अर्जुन कपूर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ये बहुत ज्यादा हो रहा है जो कि गलत है।

आपको बता दें, एक्टर अर्जुन कपूर ने साल 2012 में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ ‘इश्कजादे’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। यहीं से उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बननी शुरू हुई। फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते हैं। आखिरी बार अर्जुन फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया, दिशा पटानी और जॉन अब्राहम नजर आए थे।