newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arbaaz-Malaika: अर्जुन को छोड़ अरबाज खान के पास वापस आ जाएगी मलाइका!, जानिए क्यों हो रही ऐसी चर्चा

Arbaaz-Malaika: दरअसल, एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने अपनी अगली फिल्म की शुरुआत का सोशल मीडिया पर ऐलान किया था। एक्टर की इसी पोस्ट पर मलायका अरोड़ा (Malaika Arora) ने ऐसा कमेंट किया है जिसके बाद से ही फैंस हैरान हो गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं क्या लिखा है मलाइका अरोड़ा ने ऐसा…

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अरबाज खान दोनों अपनी राहें अलग कर चुके हैं। शादी के 19 सालों बाद दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर सभी को चौंका दिया था। खबरें थी कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था इसलिए दोनों ने तलाक लेकर अलग-अलग होने की ठानी। भले ही दोनों अब अलग हो चुके हैं लेकिन दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार और साथ दिखाते रहते हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने अपनी अगली फिल्म की शुरुआत का सोशल मीडिया पर ऐलान किया था। एक्टर की इसी पोस्ट पर मलायका अरोड़ा (Malaika Arora) ने ऐसा कमेंट किया है जिसके बाद से ही फैंस हैरान हो गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं क्या लिखा है मलाइका अरोड़ा ने ऐसा…

बता दें, अरबाज खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर अपनी आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। एक्टर ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें फिल्म का नाम ‘पटना शुक्ला’ लिखा हुआ नजर आ रहा था। ये फिल्म उनके अपने प्रोडक्शन हाउस के अंडर ही बन रही है। एक्टर ने जब इस तस्वीर को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया तो एक्टर के सभी दोस्त, फैंस और चाहने वाले इसपर अपना रिएक्शन देने लगे। एक्टर को उनकी अगली फिल्म के लिए बधाई देने वालों में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी रहीं। एक्ट्रेस ने अरबाज खान की इस पोस्ट पर एक प्यारा कमेंट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)


मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऑल द बेस्ट @arbaazkhanofficial’। मलाइका अरोड़ा की इस पोस्ट को देखने के बाद अब उनके फैंस हैरान रह गए हैं। फैंस मलाइका की इस पोस्ट को देखने के बाद अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कपल फिर से साथ आ सकते हैं।

Arbaaz- Malaika

खैर ये बातें कितनी सच हैं इस बात का तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका अरोड़ा इस वक्त एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है। काफी सालों से ये कपल एक दूसरे को डेट कर रहा है। माना जा रहा है जल्द ही दोनों शादी भी कर सकते हैं।