newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Aafat Liger New Song: लाइगर का नया गाना रिलीज़, ये रोमांस और स्टाइल बन जाएगी #Reels का हिस्सा

Aafat Liger New Song: लाइगर का नया गाना रिलीज़, ये रोमांस और स्टाइल बन जाएगी Reels का हिस्सा आज रिलीज़ हुए गीत आफत जिसमें विजय के साथ अनन्या पांडेय भी हैं और दोनों के बीच रोमांस चलता है – जानते हैं आखिर कैसा है फिल्म लाइगर से यह गीत।

नई दिल्ली। कुछ ऐसी फिल्म होती हैं जिनका दर्शक इंतजार करते हैं। उनकी अपडेट्स से जुड़े रहते हैं। ऐसी ही एक मूवी है-लाइगर। लाइगर की हर जगह चर्चा है खासकर विजय के फैंस में। लाइगर से अकड़ी-पकड़ी गाना अभी कुछ दिन पहले ही आया था। जिसे लोगों ने पसंद किया। अब उनका नया गीत – आफत रिलीज़ हो गया है। लाइगर का ट्रेलर पहले ही फैंस के दिलों में जगह बना चुका है। ट्रेलर में विजय का कैरेक्टर और स्टाइल नया है जो आने वाले समय में दर्शकों के बीच कल्ट भी बन सकता है। विजय देवरकोंडा जल्द ही सदी के सुपरस्टार भी बन जाएंगे क्योंकि जिस तरह से वो हर शैली की अदायगी करते हैं दर्शकों को आकर्षित करते हैं उनका नाम अब कई गुना बढ़ गया है। आज रिलीज़ हुए गीत आफत जिसमें विजय के साथ अनन्या पांडेय भी हैं और दोनों के बीच रोमांस चलता है – जानते हैं आखिर कैसा है फिल्म लाइगर से यह गीत।

क्या है गीत में

आपको पहले बता दें इस गीत का नाम है आफत। अब यह कौन सी आफत है यह तो नहीं पता पर जिस तरह से रोमांस चल रहा है ऐसा लगता है जवानी को आफत बताया जा रहा है। गीत में विजय और अनन्या एक Beach (समुद्र के किनारे ) पर हैं। जहां पर लड़के लड़कियों का और ग्रुप भी है। जो एक साथ जिंदगी का आनंद ले रहा है। अब वहां पर विजय और अनन्या का के गीत को रोमांटिक अंदाज़ में फिल्माया गया है। गीत के माध्यम से यह बताने की कोशिश करी गई है, कि अब लड़की को, लड़के के पास आने के बाद कहीं और जाने का दिल नहीं कर रहा है। वो सिर्फ लड़के की बाहों में रहना चाहती है। इस दौरान डांस के कई ऐसे स्टेप हैं जो विशिष्ट हैं।

कैसा है गीत

हमने देखा लाइगर फिल्म से अभी तक जितने भी गीत आये वो कहीं न कहीं रील मटेरियल थे। इसके अलावा फिल्म की कास्ट ने दर्शकों से कहा था की वो लाइगर फिल्म से जुडी हुई रील बनाकर उन्हें भेजें। हालंकि अभी ये गीत और स्टेप रील्स में वायरल नहीं हुए हैं। लेकिन जिस तरीके से बनाए जा रहे हैं। ऐसा लगता है जल्द ही ये सभी की रील्स का हिस्सा होंगे। पिछले कई महीनों पहले, हमने देखा कैसे पुष्पा फिल्म का गाना श्रीवल्ली, हर किसी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील बनकर घूम रहा था। ऐसा ही कुछ लाइगर के साथ है। खैर गीत पर लौटते हैं। ज़हराह खान और तनिष्क बागची की आवाज में गाया हुआ गीत परफेक्ट है। ऐसा लगता है इसके गीत आने वाले समय में युवाओं को बहुत पसंद आने वाले है। क्योंकि इसमें रोमांस, प्यार, गुस्सा, लड़ाई-झगड़ा, सब कुछ है। नई स्टाइल के डांस स्टेप और और गीत हैं। इसी गीत में कई मजेदार स्टेप हैं जैसे – जब विजय, अनन्या के कमर पर हारमोनियम बजाते हैं जिसकी धुन हमें कानों में सुनाई देती है। इसके अलावा अनन्या के अन्य डांस स्टेप भी हैं वो युवाओं को बहुत पसंद आने वाले हैं।