बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में आई नन्ही परी, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर में नन्ही परी आई है। बुधवार को उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। पिता बनने की खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जब से उन्होंने ये खुशखबरी लोगों के साथ शेयर की है तब से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं।

Avatar Written by: December 31, 2020 10:27 am
BJP Leader and Actor manoj tiwari

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर में नन्ही परी आई है। बुधवार को उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। पिता बनने की खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जब से उन्होंने ये खुशखबरी लोगों के साथ शेयर की है तब से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं।

manoj tiwari
मनोज तिवारी ने ट्विटर पर ये जानकारी शेयर की है। बता दें कि उनकी पहले भी एक बेटी है, जो मुंबई में पढ़ाई कर रही हैं। उनसे मिलने मनोज तिवारी अक्सर मुंबई भी जाते हैं। ये जानकारी शेयर करने के बाद उन्हें बधाईयों का तांता लग गया है। सभी उन्हें नन्ही परी के आगमन पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

मनोज तिवारी ने जो पोस्ट शेयर की है, उसमें वो अपनी न्यू बॉर्न बेबी के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में वो बच्ची को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक 52.7 हजार से ज्यादा लोगों ने मनोज के ट्वीट को लाइक किया है।

मनोज तिवारी को मिल रही बधाई

ट्विटर पर लोगों ने मनोज तिवारी को बधाई दी। एक यूजर ने लिखा, ”किस्मत वालो को बेटियां नसीब होती है। आप को ओर पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई। बेबी के उज्वल भविष्य की मां जगदम्बा से कामना करता हूं।”

बता दें कि मनोज तिवारी ने 2013 में बीजेपी का दामन थामा था और 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से पहली बार चुनाव लड़ा था। जब उन्होंंने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को हराया था। बाद में वो दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बने और उनके नेतृत्व में पार्टी ने निगम का चुनाव लड़ा।