newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता, 6 साल से कुछ यूं रहा है सफर

Malaika Arora: तो जब खबरें चल ही रही हैं और मलाइका और अर्जुन कपूर खबरों में बन गए हैं तो क्यों न उनके रिश्तों को याद कर लिया कर जाए।

नई दिल्ली। एक बार फिर से आज मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) खबरों में छा गईं। हालांकि उसके तुरंत बाद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया पर मीडिया को फटकार लगाई और अर्जुन की बात से मलाइका ने भी सहमति जताई है। आज हुआ यूं कि अचानक से पिंकविला की जर्नलिस्ट ने एक खबर में बताया कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर माता-पिता बनने वाले हैं। जिसके बाद अर्जुन कपूर गुस्सा से आग बबूला हो गए और उन्होंने जर्नलिस्ट पर तीखी टिप्पणी करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट लिख डाला। अर्जुन कपूर ने साथ ये भी सुनिश्चित किया कि जो झूठी खबरें मीडिया में चलाई जा रही हैं। वैसा कुछ नहीं है। तो जब खबरें चल ही रही हैं और मलाइका और अर्जुन कपूर खबरों में बन गए हैं तो क्यों न उनके रिश्तों को याद कर लिया कर जाए।

मलाइका अरोड़ा मुंबई की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढाई लिखाई मुंबई से ही पूरी की है। जब वो 11 साल की थीं तब वो मुंबई के चमबूर में अपनी मां के साथ रहें लगी क्योंकि उनके मां और पिता शादी के रिश्ते से अलग हो गए थे। मलाइका ने मुंबई में पढ़ाई की और टीवी इंडस्ट्री से अपने काम की शुरुआत की। दबंग की मुन्नी बदनाम हुए गाने ने मलाइका को और भी ज्यादा लाइमलाइट में डाल दिया। धीरे धीरे मलाइका ग्लैमर की दुनिया की वो स्टार बन गईं जिसके मेल प्रशंसक, फीमेल प्रशंसक की तुलना में ज्यादा थे।

मलाइका ने 1998 में अरबाज़ खान के साथ शादी की और मलाइका अरोड़ा से मलाइका अरोड़ा खान हो गईं। 2016 में ये खबरें आने लगीं कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान एक दूसरे से अलग होने वाले हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड अंदाज़ के कारण लगातार खबरों में बनी रहीं। मलाइका अरोड़ा के फोटो पोज़, उनकी टिप्पणी और उनके कपडे के कारण मलाइका खबरों में बनी रही। अरबाज़ और मलाइका से 2002 में एक बेटे ने जन्म लिया जिसका नाम अरहान खान रखा गया। मलाइका अरोड़ा के साथ अरहान खान रहते हैं।

अब जब ये खबर आई कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बच्चे को जन्म दे सकते हैं तो आपको बताते चलें कि मलाइका और अर्जुन साल 2016 से एक साथ हैं। दोनों ही अपने इस रिश्ते को पवित्र और महत्वपूर्ण मानते हैं। दोनों की साथ में फोटोज समय समय पर मिलती रहती हैं। कभी इनके रोमांस की तो कभी इनकी लड़ाइयों की खबर मीडिया के पन्नों पर जगह लिए रहती हैं। आपको बता दें अर्जुन कपूर, मलाइका से पहले सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिलेशन में थे दोनों का साल 2015 के आसपास ब्रेकअप हुआ था। आपको बता दें फिलहाल दोनों जिस रिश्ते में हैं उसमें करीब 12 वर्ष का फर्क है, लेकिन इन दोनों के रिश्ते को देखकर ये तो मानना पड़ेगा की प्यार में उम्र देखी नहीं जाती।

मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपना भविष्य अर्जुन कपूर के साथ ही देखती हैं। उन्होंने बताया हम एक साथ हंसते और सीरियस होते हैं। मैं इस रिश्ते में बहुत खुश और सकारात्मक अनुभव करती हूं। हम दोनों अपना हर दिन रोमांस और प्यार के साथ गुजारते हैं। इसके अलावा ब्रेकअप के बाद अरबाज़ को लगता है कि वो दोनों ही अब रिश्ते से आगे बढ़ चुके हैं और अब वो एक दूसरे को पहले से ज्यादा समझते और एप्रिशिएट करते हैं। अरबाज़ का मानना है कि वो दोनों बीते वर्षों में और भी मेच्योर हुए हैं।

खैर मलाइका की जिंदगी के पेज पर तो बहुत सी रौशनी है अब देखना ये है कि क्या वो फिर से किसी शादी के बंधन में बंधती हैं या नहीं क्योंकी आज जिस तरह से अर्जुन कपूर का गुस्सा बोला है ऐसा लगता है कि ये रिश्ता यूं ही चलेगा और एक नई मिसाल बनाने की कोशिश करेगा। जो भी होगा वक़्त की दस्तक खबरों के माध्यम से आप तक पहुंच जाएगी।