newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 June 2023: कायरव की शादी में मंजरी की एंट्री से उड़ा अक्षरा का रंग, सता रहा है अभीर के सामने सच आ जाने का डर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 9 June 2023: गोयनका परिवार के आने से अभिनव के घर में चहल-पहल का माहौल है। इस रौनक के बीच कायरव आरोही को कसौली आने के लिए थैंक यू बोलता है। तो अक्षरा भी आरोही का शुक्रिया अदा करती है। इसी बीच अक्षरा-कायरव और आरोही एक-दूसरे के गले मिलते नजर आते हैं।

नई दिल्ली। सीरियल ये रिश्ता की कहलाता है में इन दिनों रिश्तों का अलग ताना-बाना दिख रहा है। कभी अभिमन्यु और अक्षरा अपने बेटे के लिए कोर्ट तक पहुंच जाते हैं तो कभी परिवार के लिए अपने बीच के विवाद को भूलकर एक-दूसरे की मदद करने को उतारू नजर आते हैं। कल के एपिसोड में आपने देखा कि कायरव और मुस्कान की शादी में अभिमन्यु लड़की वाला बनकर अभिनव और नीलम्मा की मदद करने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं सीरियल में आज की कहानी…

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गोयनका खानदान कायरव और मुस्कान की शादी के लिए कसौली पहुंच चुका है। जहां पर अक्षरा और अभिनव पूरे हिमाचली तौर-तरीकों से मिम्मी और पूरे परिवार का स्वागत करते नजर आते हैं। इस दौरान अभिमन्यु को लड़की वालों की तरफ से देख आरोही को बुरा लगता है। उधर अक्षरा की चाची मां अभिनव के छोटे घर से लेकर अभिमन्यु का अभिनव के घर में रुकने तक की बात पर कटाक्ष करती हुई नजर आती हैं।

गोयनका परिवार के आने से अभिनव के घर में चहल-पहल का माहौल है। इस रौनक के बीच कायरव आरोही को कसौली आने के लिए थैंक यू बोलता है। तो अक्षरा भी आरोही का शुक्रिया अदा करती है। इसी बीच अक्षरा-कायरव और आरोही एक-दूसरे के गले मिलते नजर आते हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के कल के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर और रूही सबको बताते हैं कि मंजरी कसौली आ रही है। जिससे अक्षरा के चेहरे का रंग पीला पड़ जाता है। अक्षरा को लग रहा है कि मंजरी आकर अभीर को सब सच बता देगी। तो क्या मंजरी अभीर को बता देगी कि अभिमन्यु ही उसका असली पापा है? क्या अक्षरा का डर सही साबित होगा? ये सब जानने के लिए आपको कल के एपिसोड का इंतजार करना पड़ेगा।