newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PFI ने जारी किया पोस्टर ‘बाबरी का उदय होगा’, अभिनेता मनोज जोशी ने गृहमंत्री अमित शाह से की संगठन पर बैन लगाने की मांग

Manoj Joshi requested Home Minister Shah to ban PFI: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी (Manoj Joshi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी (Manoj Joshi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। हाल ही में मनोज जोशी ने गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) से विवादों में घिरे संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (Popular Front of India) पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की मांग की है। अभिनेता  मनोज जोशी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी बात कही है। वीडियो में मनोज जोशी कहते है कि, दोस्तों में आपके सामने एक आग्रह और निवेदन लेकर आया हूं। लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के बाद रामल्ला अयोध्या में पुन विराजमान हुए है। देश की सबसे बड़ी अदालत की सबसे बड़ी बेंच ने श्रीराम जन्मभूमि मामले पर अपना निर्णय सुनाया। और अब भव्य मंदिर निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है। हमारे भारत वर्ष की भावनाओं की भागीरथी है भगवान श्रीराम। ऐसे में कुछ देश विरोधी ताकतें समाज को बांटने के लिए लोगों को भड़का रही है। ऐसी ही एक संस्था है पीएफआई, जिसने पोस्टर जारी किया है बाबरी का उदय होगा।

PFI

उन्होंने आगे इनका लक्ष्य क्या है सिर्फ और सिर्फ लोगों को भड़काना, लोगों को बांटना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना, दंगे करवाना। इनकी गतिविधियां देश के सामने आ चुकी है। मेरा माननीय गृह मंत्रालय से अनुरोध और गृह मंत्री अमित शाह जी से विनम्र निवेदन है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जाए। इस नए वर्ष में नफरत फैलाने वाली इस संस्था से देश को मुक्ति मिले।

Manoj Tiwari

वहीं उन्होंने ट्वीट कर लिखा,  500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। ऐसे में PFI जैसे देश विरोधी संगठन ने एक पोस्टर जारी किया कि ‘बाबरी का उदय होगा’। इनकी मंशा किसी से छिपी नही है। मेरी अमित शाह जी से विनती है कि PFI पर पूर्णत: प्रतिबंध लगे।

देखिए लोगों ने क्या कहा-

अभिनेता मनोज जोशी के बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यूजर्स ने अभिनेता के बयान का समर्थन करते हुए PFI बैन करने की मांग कर डाली।

बता दें कि PFI ने अयोध्‍या में बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) के विवादित ढांचे को गिराए जाने को लेकर बिहार के कटिहार में पोस्‍टर लगाए थे। ये पोस्टर कटिहार के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर लगाए गए। साथ ही इन पोस्‍टरों पर बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बातें भी लिखी गई। पोपुलर फ्रंट के नाम से लगाए गए इन पोस्टर में लिखा कि, ‘एक दिन बाबरी का उदय होगा। छह दिसंबर 1992 कहीं हम भूल न जाएं।’