newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Milind Soman: गुटखा विवादों में घिरे अक्षय कुमार के सपोर्ट में उतरे मिलिंद सोमन, लिखा- जो किया सही किया

Milind Soman: इसे पहले रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी ने एक्टर का सपोर्ट किया। उन्होंने लिखा था- अक्षय कुमार एक बहुत अच्छे इंसान हैं..ये पोस्ट इस बात का सबसे बड़ा सबूत है। पोस्ट पर अजय देवगन ने भी अपना रुख साफ किया था।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपने गुटखा विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ मिलकर बीते दिन एक ऐड किया था जिसके बाद वो विवादों में आ गये थे। लोगों ने तंबाकू और गुटखा जैसी चीजों को प्रमोट करने के लिए अक्षय कुमार को बुरे तरीके से ट्रोल किया था। एक्टर ने अपने दर्शकों से माफी मांगते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था-मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों से मैं माफी मांगना चाहता हूं। कुछ दिनों से आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। मैंने हालांकि, कभी तंबाकू उत्पादों को एंडोर्स नहीं किया और आगे भी नहीं करूंगा। विमल इलायची से मेरा एसोसिएशन था। इस पोस्ट पर बीते समय से भी कई स्टार्स ने रिएक्ट किया।

मिलिंद सोमन ने किया सपोर्ट

अब इस पोस्ट पर एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- अक्षय तुमने जो किया वो सही किया…वजह चाहे जो भी रही हो।  मिलिंद ने एक्टर का खुलेतौर पर समर्थन किया। इसे पहले रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी ने एक्टर का सपोर्ट किया। उन्होंने लिखा था- अक्षय कुमार एक बहुत अच्छे इंसान हैं..ये पोस्ट इस बात का सबसे बड़ा सबूत है। पोस्ट पर अजय देवगन ने भी अपना रुख साफ किया था। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था कि सबको उतनी समझ है कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं।


पहलाज निहलानी ने किया विरोध

एक्टर ने कहा कि मैं ये बात मानता हूं कि कुछ चीजे हानिकारक हैं और कुछ ऐसे हैं जो नुकसानदायक नहीं हैं। मैं किसी नाम नहीं लूंगा क्योंकि मैं यहां किसी को प्रमोट करने नहीं आया हूं। मैं एक इलायची की एड करता हूं। मेरा मानना है कि किसी विज्ञापन को करने से ज्यादा गलत उस चीज का बिकना हैं। हालांकि पहलाज निहलानी ने पोस्ट का विरोध किया है। उन्होंने लिखा कि ऐसी कौन सी आफत आई थी जो पैसों के लिए इस तरीके की ऐड तक करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इसका कड़ा विरोध हुआ था