newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Actress Shahana Death: अपने ही घर की खिड़की की ग्रिल से लटका मिला मॉडल-एक्ट्रेस का शव, पति पर लगे कई गंभीर आरोप

Kozhikode: बता दें कि शाहाना एक फेमस मॉडल हैं और वो कई विज्ञापन में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो तमिल की कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मॉडल के पारिवारिक रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। पैसों को लेकर दोनों के बीच लड़ाई होती थी।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस और मॉडल शाहाना शुक्रवार को कोझिकोड के चेवायूर स्थित अपने आवास में मृत पाई गईं।  उसका शव कथित तौर पर खिड़की की ग्रिल पर लटका हुआ देखा गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पति सज्जाद को हिरासत में ले लिया है। पति सज्जाद से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही हैं। हालांकि मॉडल के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। परिवार ने पति सज्जाद पर मारपीट और जबरन पैसे लेने छीनने का भी आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि सज्जाद शाहाना को अपने रिश्तेदारों और परिवार वालों से मिलने नहीं देता था और वो अगर ऐसा करने की भी कोशिश करती तो उसके साथ मारपीट करता।


पति पर परिवार वालों ने लगाए गंभीर आरोप

परिवार ने बताया कि शुक्रवार को तकरीबन 1 बजे एक पड़ोसी ने मौत की सूचना दी थी। बता दें कि  मॉडल शाहाना और सज्जाद की शादी को डेढ़ साल ही हुआ था। परिवार लगातार सज्जाद पर गंभीर आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए मॉडल की मां ने बताया कि गुरुवार को हमने शाहाना से बात की थी। शाहाना ने कहा था कि वो अपना 20वां जन्मदिन मनाने के लिए घर आने वाली है। हम सभी लोग बहुत खुश थे वो भी बहुत खुश थी। ऐसी कोई वजह सामने नहीं आई है जिसकी वजह से शहाना ऐसा कदम उठाएं। मुझे नहीं लगता कि उसने आत्महत्या की है। मां उवेमा ने खुलासा करते हुए बताया कि शाहाना का पति सज्जाद पैसों के लिए उसके साथ मारपीट करता था और उसने धमकी की दी थी कि अगर विज्ञापन के पैसे वो उसे नहीं देगी तो वो उसे जान से मार डालेगा।

दहेज के लिए परेशान करता था ससुराल पक्ष

बता दें कि शाहाना एक फेमस मॉडल हैं और वो कई विज्ञापन में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो तमिल की कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मॉडल के पारिवारिक रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। पैसों को लेकर दोनों के बीच लड़ाई  होती थी। शाहाना के रिश्तेदारों का आरोप ये भी है कि शाहाना के ससुराल वाले लगातार उस पर दबाव बनाकर 25 सोने के गहनों की मांग कर रहे थे। शादी के बाद भी शाहाना को ससुराल पक्ष से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही नहीं परिवार वालों को शाहाना से मिलने तक नहीं दिया जाता था।