newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मुंबई पुलिस ने मदद के लिए रोहित शेट्टी को दिया धन्यवाद

यह पहली बार नहीं है जब रोहित ने पुलिस की मदद करने की कोशिश की है, बल्कि इस साल अप्रैल में, लॉकडाउन के शुरू होने के तुरंत बाद ही उन्होंने शहर भर में ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिस अधिकारियों के लिए आठ होटलों में चाय-नाश्ता और डिनर के साथ आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने का भी बंदोबस्त किया था।

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को मौजूदा कोविड-19 महामारी के बीच ड्यूटी पर रहे पुलिसकर्मियों की मदद करने की उनकी पहल के लिए धन्यवाद दिया है। मुंबई पुलिस आयुक्त ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि, श्रीमान शेट्टी ने हमारे कर्मियों के लिए होटलों की व्यवस्था की।

rohit shetty

मुंबई पुलिस आयुक्त ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “हम मिस्टर रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा करते हैं, जो कोविड-19 महामारी के शुरू होने से लेकर पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों के लिए निरंतर समर्थन का स्त्रोत रहे हैं। मिस्टर शेट्टी ने मुंबई की सड़कों पर कोरोना से लड़ रहे हमारे ऑन-ड्यूटी कर्मियों के लिए असीमित सुविधाओं के साथ 11 होटलों की व्यवस्था की थी।”

CM Mumbai Police Param beer singh
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब रोहित ने पुलिस की मदद करने की कोशिश की है, बल्कि इस साल अप्रैल में, लॉकडाउन के शुरू होने के तुरंत बाद ही उन्होंने शहर भर में ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिस अधिकारियों के लिए आठ होटलों में चाय-नाश्ता और डिनर के साथ आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने का भी बंदोबस्त किया था।