newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Neha Kakkar : क्या सच में प्रेग्नेंट है नेहा कक्कड़, यहां जानिए सच्चाई

बॉलीवुड की फेमस प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) हाल ही में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत (Rohanpreet) संग शादी के बंधन में बंधी। जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियों में रही थी। इसके बाद वो हनीमून मनाने दुबई गई। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रही। उनकी पोस्ट अक्सर वायरल हो जाती है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फेमस प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) हाल ही में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत (Rohanpreet) संग शादी के बंधन में बंधी। जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियों में रही थी। इसके बाद वो हनीमून मनाने दुबई गई। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रही। उनकी पोस्ट अक्सर वायरल हो जाती है। हाल ही में उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही उनकी इसो पोस्ट ने फैंस को हैरानी में डाल दिया है।

neha kakkar2

दरअसल, हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने पति रोहनप्रीत के साथ नजर आ रही है। इतना ही नहीं इस फोटो में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। उनकी इस तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान है। क्योंकि इनकी शादी अक्टूबर के महीने में हुई थी और दिसंबर के महीने में बेबी बंप फ्लॉन्ट करना, अपने आप में बड़ी बात हैं।

हालांकि कपल ने ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। लेकिन रोहनप्रीत और टोनी कक्कड़ के कमेंट ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया कि क्या सच में नेहा प्रेग्नेंट है या कोई नए प्रोजेक्ट की शुरुआत है। इसकी सच्चाई तो ये कपल ही दे पाएगा। लेकिन हम आपको नेहा का पोस्ट दिखाते हैं।

अब देखिए क्या कहा रोहनप्रीत और टोनी कक्कड़ ने…

NEHA

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।