newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sidhu Moosewala New Song: पंजाबी सिंगर और रैपर दिवंगत सिद्धू मूसेवाला का नया गाना हुआ रिलीज, गाने को सुन फैंस हुए इमोशनल

Sidhu Moosewala New Song: सिंगर ने अपनी जादुई आवाज से लोगो को अपना दीवाना बना लिया था। मंगलवार को सिद्धू मूसे वाला का नया सॉन्ग रिलीज हो चुका है। इस गाने को लेकर भी फैंस उतना ही खुश है जितना की सिंगर के पहले गानों में थे।

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और रैपर दिवंगत सिद्धू मूसे वाला भले ही आज इस दुनिया में ना हो लेकिन उनके गानों के जरिए आज भी वह लोगों के दिलों में बसे हुए है। सिंगर की 29 मई को हत्या हो गई थी। जिसके बाद से उनके फैंस इस घटना से काफी हैरान थे। उनकी आवाज को उनके गानों को आज भी हर कोई सुनना पसंद करता है। सिंगर ने अपनी जादुई आवाज से लोगो को अपना दीवाना बना लिया था। मंगलवार को सिद्धू मूसे वाला का नया सॉन्ग रिलीज हो चुका है। इस गाने को लेकर भी फैंस उतना ही खुश है जितना की सिंगर के पहले गानों में थे। सिद्धू मूसे वाला के इस गाने को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

सिद्धू मूसे वाला का नया सॉन्ग

हम आपको बता दें सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद ये उनका दूसरा गाना है जो रिलीज हुआ है। इनके गाने का नाम वार है, जो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को कंपोज भी दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला ने ही किया है। इसके साथ ही इस गाने को आवाज भी सिद्धू मूसे वाला ने ही दी है। इस गाने को सिद्धू मूसे वाला के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है।

गुरु पूर्णिमा के दिन हुआ रिलीज

इस गाने के आते ही इसके मिलीयन व्यूज हो चुके है। इस गाने को गुरु पूर्णिमा के दिन रिलीज किया गया है। यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। पंजाब के वीर नायक हरि सिंह नलवा के ऊपर इस गाने को फिल्माया गया है। इस गाने के पहले एसवाईएल गाना रिलीज किया गया था, जो लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।