निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा से चाहते हैं ढेर सारे बच्चे

अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस ने कहा कि पत्नी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ एक बड़ा परिवार करने की उनकी योजना है। उन्होंने प्रियंका को अपने जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा बताया।

आईएएनएस Written by: February 3, 2021 12:40 pm

नई दिल्ली/लॉस एंजेलिस। अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस ने कहा कि पत्नी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ एक बड़ा परिवार करने की उनकी योजना है। उन्होंने प्रियंका को अपने जीवन का एक बेहद अहम हिस्सा बताया।

priyanka chopra and nick jonas

निक ने ईऑनलाइन डॉट कॉम के साथ बातचीत में बच्चों के बारे में पूछे जाने पर कहा, “यह एक खूबसूरत यात्रा होने जा रही है, और मैं ढेर सारे बच्चों की उम्मीद करता हूं।”

priyanka chopra and nick jonas

गायक जिन्होंने 2018 में प्रियंका से शादी रचाई थी, वह अभी भी उनके प्यार में काफी डूबे मालूम पड़ते हैं।

Nick Jonas and Priyanka Chopra

उन्होंने कहा, “वह (प्रियंका) मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हैं और यह स्पष्ट रूप से कुछ ऐसा है जिसकी हम आशा करते हैं, और भगवान की इच्छा से यह साथ में होगा। हम एक-दूसरे को पाकर खुशनसीब महसूस करते हैं।”